Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये तो गजब है! स्मार्ट मीटर लगाने वाले ही विरोध में... वजह भी आई सामने; सरकार को हो सकता है भारी नुकसान

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Mon, 16 Jun 2025 08:55 AM (IST)

    गाजियाबाद में विद्युत निगम के कर्मचारी और पेंशनर्स स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं जिससे स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों को बिल बढ़ने की आशंका है जबकि निगम का कहना है कि इससे खपत की सटीक जानकारी मिलेगी। विरोध के चलते जोन-एक में अभी तक केवल 15 मीटर ही लग पाए हैं।

    Hero Image
    विद्युत कर्मचारी और पेंशनर्स आवासों पर स्मार्ट मीटर लगने का विरोध।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन गाजियाबाद के विद्युत निगम के कर्मचारी और पेंशनर्स खुद के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने से इंकार कर रहे हैं।

    पेंशनर्स और वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी स्मार्ट मीटर के संभावित नुकसान और बिल बढ़ने की आशंका के चलते इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगने से बिजली की खपत का वास्तविक समय में सटीक जानकारी मिल सकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जोन-एक में अभी तक केवल 15 ही लग सके है स्मार्ट मीटर

    विद्युत निगम के मुताबिक जोन-एक में 1,037 और जोन-दो में करीब 414 स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। कर्मचारियों के विरोध के कारण जोन-एक में अभी तक केवल 15 स्मार्ट मीटर ही लग सके है। विद्युत कर्मचारियों और पेंशनर्स का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से उनके बिजली बिलों में अनावश्यक वृद्धि हो सकती है।

    अभी हर महीने फिक्स चार्ज देने पड़ता है, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने से बिजली के इस्तेमाल के मुताबिक बिल देने पड़ेगा। इस कारण से ही कर्मचारी अपने आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरे जिले में अनिवार्य रूप से किया जाएगा और इसमें किसी के लिए भी छूट नहीं दी जाएगी।

    कर्मचारियों और पेंशनरों के आवासों पर कहां कितने लगेंगे स्मार्ट मीटर 

             स्थान      स्मार्ट मीटर

    • गोविंदपुरम - 79
    • कमला नेहरू नगर - 82
    • कविनगर - 92
    • संजय नगर - 32
    • पटेल नगर - 20
    • शंकर पुरी - 29
    • शास्त्री नगर - 100
    • राजनगर - 88
    • मोदीनगर - 217
    • मुरादनगर - 150
    • लोनी - 47

    विद्युत कर्मचारियों और पेंशनर्स अपने आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध कर रहे हैं। जोन-एक में अभी तक केवल 15 ही स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी इंटेली स्मार्ट के पास स्टाफ की भी कमी है।

    - एके सिंह, अधीक्षण अभियता, जोन-एक