यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजियाबाद के ट्राइन टावर सोसायटी में तेजी से बंद हुआ लिफ्ट का दरवाजा, डॉक्टर का चेहरा आया चपेट में
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ट्राइन टावर सोसायटी में एक डॉक्टर लिफ्ट में जाते समय घायल हो गए। लिफ्ट का दरवाजा ...और पढ़ें

HighLights
- लिफ्ट में दरवाजा लगने से डॉक्टर घायल।|
- पहले भी लिफ्ट से हादसे की शिकायत।|
- पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।|
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम अहिंसाखंड-2 स्थित ट्राइन टावर सोसायटी में सोमवार सुबह लिफ्ट में दाखिल हो रहे चिकित्सक का चेहरा अचानक दरवाजा तेजी से बंद होने से चपेट में आ गया। इस घटना में चिकित्सक के चेहरे पर चोट आई है।
उन्होंने बताया कि पहले भी लिफ्ट से हादसे हुए हैं और शिकायत पर सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मामले में इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत की है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।
ट्राइन टावर निवासी डा. महेश चौधरी जनरल फिजिशियन हैं। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान लिफ्ट में अंदर जाते हुए लिफ्ट के दरवाजे तेजी से बंद हुए। दोनों दरवाजों के बीच चेहरा आने से उनके चोट लग गई। इसकी शिकायत कई बार पहले भी की जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अक्सर लिफ्ट में समस्या रहती है।
इंदिरापुरम थाने में जाकर में जाकर उन्होंने शिकायत दी है। इस संबंध में सोसायटी के फैसेलिटी हेड से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की और न ही मैसेज का रिप्लाई किया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
