गाजियाबाद में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
गाजियाबाद में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है पिछले 24 घंटों में 6 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल संख्या 97 हो गई है। साहिबाबाद वैशाली जैसे क्षेत्रों में मामले बढ़ रहे हैं। बारिश के बाद मच्छरों के लार्वा मिलने से स्थिति गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग लार्वा नष्ट कर रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है। मलेरिया के मामलों की संख्या 65 है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में डेंगू के छह नए मामले मिले हैं। नौ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से पांच मरीजों में प्लेटलेट्स कम पाए गए हैं। कुल मरीजों की संख्या 97 हो गई है। साहिबाबाद, खोड़ा कॉलोनी, वैशाली, विजयनगर, लाजपत नगर और राजनगर एक्सटेंशन में डेंगू के नए मामले मिले हैं।
चार मरीजों की जांच रिपोर्ट सरकारी लैब से और दो मरीजों की निजी लैब से आई है। बारिश के बाद रोजाना 100 से अधिक घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी आर.के. गुप्ता ने बताया कि विभाग की टीमें रोजाना मिल रहे डेंगू मच्छर के लार्वा को नष्ट कर रही हैं और प्रभावित लोगों को चेतावनी नोटिस जारी कर रही हैं।
लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। दो दिन से मलेरिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। कुल मामलों की संख्या 65 है।
पिछले पांच वर्षों में दर्ज डेंगू और मलेरिया के मामले
| वर्ष | डेंगू | मलेरिया |
|---|---|---|
| 2021 | 1238 | 31 |
| 2022 | 901 | 19 |
| 2023 | 1261 | 28 |
| 2024 | 196 | 27 |
| 2025 | 97 | 65 |
सितंबर में दर्ज डेंगू के मरीज
| तारीख | मामले |
|---|---|
| 1 | 3 |
| 2 | 5 |
| 3 | 2 |
| 4 | 3 |
| 5 | 3 |
| 6 | 4 |
| 7 | 2 |
| 8 | 5 |
| 9 | 5 |
| 10 | 5 |
| 11 | 2 |
| 12 | 2 |
| 13 | 3 |
| 14 | 2 |
| 15 | 2 |
| 16 | 4 |
| 17 | 6 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।