विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

299 रुपये लेने के चक्कर में 15 लाख का लगा चूना, जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के नाम पर ठगी

By vinit Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 03 Jul 2025 06:00 AM (IST)

गाजियाबाद में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के नाम पर एक व्यक्ति ...और पढ़ें

299 रुपये रिफंड देने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 14.78 लाख रुपये ठगे। फाइल फोटो
299 रुपये रिफंड देने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 14.78 लाख रुपये ठगे। फाइल फोटो

HighLights

  1. हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के नाम पर लाखों की ठगी |
  2. कस्टमर केयर नंबर से ठगी का शिकार |
  3. शेयर बाजार में निवेश के नाम पर भी ठगी |

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। संजय नगर निवासी बासुकी नाथ का जियो हाटस्टार एप सब्सक्रिप्शन शुल्क 24 और 25 जून को दो बार में 299 रुपए की धनराशि आटो पे हो गई। पीड़ित ने परेशान होकर कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन निकाला।

नंबर साइबर ठग का निकला। आरोपित ने उन्हें झांसे में लेकर उनके खाते से 14.78 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने परेशान होकर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 24 जून को उनके मोबाइल जियो हाटास्टार का 299 रुपये का सब्सक्रिप्शन आटो पेय हो गया। अगले दिन भी 299 रुपये का भुगतान आटो पेय हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत करने के लिए कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन तलाशा और उस पर बात की।

निकाला गया नंबर साइबर ठग का था। ठग ने उनसे बातचीत करते हुए 27 जून को उन्हें एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद 27 से 29 जून तक उनके खाते से धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर ली गई। पीड़ित को साइबर ठगी का पता 29 जून को ही चला।

पीड़ित का आरोप है कि हैकर ने दिए गए लिंक से उनका मोबाइल हैक करके धनराशि ट्रांसफर की गई है। इसके साथ ही उनके मोबाइल पर आने वाले मैसेज और अन्य डाटा भी डिलीट कर दिया गया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराकर आरोपित पकड़ने की मांग की है।

पहले से शेयर ट्रेडिंग कर रहे निवेशक से 13.23 लाख रुपये ठगे

साइबर ठगों ने शेयर बाजार में चार साल से ट्रेडिंग कर रहे स्कार्डी ग्रीन सोसायटभ् निवासी राजीव शर्मा को अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 13.23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीते दिनों उनके मोबाइल पर आदित्य नाम के युवक का फोन आया और उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर 20 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया।

साथ ही पंकज नाम के युवक को मोबाइल नंबर भेजा जो भंशावली वैल्यू क्रिएशन से जुड़े थे और अच्छा मुनाफा कमाने का दावा किया। उन्होंने दोनों के साथ शेयर ट्रेडिंग में निवेश किया। पीड़ित ने अनुसार पंकज के कहने पर उन्होंने किआ कारपोरेशन में ट्रेड किया।

पंकज नाम के युवक ने दावा किया कि उनके नाम से किआ कारपोरेशन से 21.68 करोड़ रुपये का ट्रेड उन्होंने खरीद लिया है। जिसमें उन्हें 47.22 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही। इस नुकसान से वह सदमे में आ गए।

जिसके बाद आदित्य नाम के ठग का फोन आया और कंपनी से नुकसान समायोजित कराने के नाम पर लाखों रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराए। पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर करने का विरोध किया तो कंपनी के युवक को घर भेजकर 47.22 लाख रुपये की रिकवरी करने के धमकी दी।

पीड़ित ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि एनएसई और बीएसई ने उल्लेख किया है कि किआ कारपोरेशन का शेयर उनके यहां लिस्टिड ही नहीं है। यह तो कोरियाई बाजार में लिस्टिड है। परेशन होकर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जिन खातों में धनराशि ट्रांसफर हुई उन्हें फ्रीज कराया जा रहा है। शीघ्र आरोपितों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

पीयूष कुमार सिंह, एडीसीपी क्राइम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।