Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार, 21 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
गाजियाबाद में रविवार को ठंडी हवाओं और बादलों के कारण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 15 किमी प्रति घंटा रही। सोमवार को तापमान और गिरने का अनुमान है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह से शाम तक रविवार को तेज ठंडी हवा के साथ आसमान घने बादल मंडराते रहे। बीच-बीच में निकली तेज धूप बेअसर रही। जिससे दिनभर गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ वर्षा हो सकती है।
बीते दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ वर्षा होने के बावजूद उमस भरी गर्मी महसूस हुई थी। शनिवार को सुबह से दोपहर तक धूप छाया के साथ लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे थे। दोपहर में कुछ देर के लिए तेज वर्षा हुई। लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी थी।
रात में फिर से झमाझम वर्षा होने के बाद तापमान में गिरावट आयी थी। रविवार को सुबह से शाम तक आसमान में घने बादल मंडराते रहने के साथ बीच-बीच में धूप निकली थी, लेकिन ठंडी तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत रही। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ वर्षा हो सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 90 प्रतिशत रह सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।