Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad News: संगठन के जिलाध्यक्ष पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, निवाड़ी थाने पर हंगामा

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 09:36 AM (IST)

    भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने निवाड़ी थाने पर हंगामा किया। महिला ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने उसके पति को शराब पिलाई और फिर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया और थाने के बाहर धरना दिया।

    Hero Image
    निवाड़ी थाने पर धरना देते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक युवा के जिलाध्यक्ष पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में निवाड़ी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए भाकियू पदाधिकारियों ने निवाड़ी थाने पर सोमवार को हंगामा किया। वहां धरना देकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक, जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी रविवार रात को उनके घर शराब की बोतल लेकर आया। उनके पति को खूब शराब पिलाई। जब पति नशे में हो गया तो आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर महिला के कपड़े तक फाड़ दिये।

    महिला अपनी अस्मत बचाने के लिए कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसपर आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज की। धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो हत्या कर देगा। शोर सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो आरोपित भाग निकला।

    महिला थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने सोमवार सुबह गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सूचना भाकियू पदाधिकारियों को मिली तो वे एकत्र होकर निवाड़ी थाने पर पहुंच गए। यहां दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने राजनीति के तहत मनोज त्यागी पर केस दर्ज किया है। पुलिस का यह रवैया बिल्कुल सही नहीं है। यदि मुकदमा खत्म नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। काफी देर तक हंगामा चला। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें शांत कर दिया।

    एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मनोज त्यागी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।