Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad News: ऑनलाइन हो रहा बकरों का सौदा, मिल रही होम डिलीवरी की सुविधा

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 09:21 AM (IST)

    गाजियाबाद में बकरीद 7 जून को मनाई जाएगी जिसके चलते बकरों की ऑनलाइन बिक्री बढ़ गई है। बकरों की कीमतें उनकी नस्ल और वजन के अनुसार तय हो रही हैं। व्यापारी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बकरे बेच रहे हैं। ऑनलाइन बकरे ऑफलाइन की तुलना में कुछ सस्ते मिल रहे हैं। विभिन्न नस्लों के बकरे 25000 से 50000 रुपये तक में बिक रहे हैं।

    Hero Image
    लोग ऑनलाइन अधिक संख्या में बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इस बार बकरीद पर लोग ऑनलाइन अधिक संख्या में बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग लोग बकरों की बिक्री के लिए खूब प्रचार कर रहे हैं। ऑनलाइन आठ से 10 नस्ल के बकरे बिक रहे हैं। बकरों की कीमत उनके वजन और नस्ल के मुताबिक तय हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ लोग बकरी पालन का व्यापार करते हैं। उन्हें बकरीद पर सबसे अधिक मुनाफे की उम्मीद होती है। एक बकरा एक वर्ष में बड़ा हो जाता है। व्यापारी में बाजार में बकरा लेकर पहुंच रहे हैं। कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त करने वालों बाजार में देखे जा रहे हैं।

    ईद के दिन नजदीक आने पर बढ़ी कीमत

    बकरीद के दिन नजदीक आने पर उनकी कीमत भी बढ़ गई है। हिंडन विहार के ताहिर ने बताया कि ऑफलाइन की अपेक्षा आनलाइन बकरे सस्ते मिल रहे हैं। विक्रेता का ऑनलाइन मोबाइल नंबर मिल जाता है।

    बकरों का वजन के अनुसार सौदा हो जाता है। बकरा व्यापारी घर पर ही डिलीवरी कर रहे हैं। बकरा व्यापारी राजू ने बताया कि वह ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बकरा बेच रहे हैं। उनके यहां ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों स्थानों पर बकरों की कीमत बराबर है।

    बकरीद के बाद कम हो जाएगी कीमत

    सामान्य तौर पर बकरा 700 से 900 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। यदि 700 रुपये प्रति किलो सौदा होता है और बकरे का वजन 50 किलो है तो उसकी कीमत 35 हजार रुपये होगी। हालांकि आफलाइन बकरा खरीदारों की संख्या भी कम नहीं है। कैला भट्टा और इस्लाम नगर में बकरा बाजार लगा है। यहां काफी संख्या में लोग बकरा खरीदने पहुंच रहे हैं।

      बकरे की नस्ल - कीमत

    • बीतल -         25000 से 40,000
    • जामुनापारी -  30,000 – 50,000
    • बरबरी         12,000 - 20,000
    • सिरोही        15,000 – 30,000
    • तेलीचेरी      10,000 – 30,000
    • मालाबारी    12,000 – 22,000
    • अजमेरी       13,000 – 25,000
    • उस्मानाबादी   15,000 – 40,000