Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर, इन आठ रूटों पर चलेंगी 20 एसी बसें; देखें लिस्ट

    गाजियाबाद के कौशांबी और आनंद विहार डिपो से आठ शहरों के लिए 20 एसी बसें चलेंगी। परिवहन निगम ने मुख्यालय को बसों की डिमांड भेजी है। बरेली बदायूं देहरादून ऋषिकेश जैसे रूटों पर बसों की डिमांड है। गर्मी में एसी बसों की डिमांड बढ़ने और पुरानी बसों के खराब होने की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक बसें मिल जाएंगी।

    By Rahul Kumar Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 04 Jul 2025 03:39 PM (IST)
    Hero Image
    आठ रूटों पर परिवहन निगम चलाएगा 20 एसी बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। परिवहन निगम कौशांबी व आनंद विहार डिपो से आठ शहरों के लिए 20 वातानुकूलित (एसी) बसों का संचालन करेगा। इसके लिए निगम ने मुख्यालय को बसों की डिमांड भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस माह के अंत तक सभी बसें मिल जाएंगी। बसों का संचालन होने से इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने रूटों का सर्वे किया था कि किस रूट पर कितनी वातानुकूलित बसों की जरूरत है। इसमें बरेली, बदायूं, चंदौसी, अफजलगढ़, मुरादाबाद, देहरादून, ऋषिकेश व लखनऊ रूट पर बसों की डिमांड पाई गई।

    हालांकि इन रूटों पर पहले से भी एसी बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन जितनी बसें हैं वह वातानुकूलित बसों से सफर करने वाले यात्रियों के हिसाब से कम हैं। अगर इन रूटों पर और बसें आ जाएंगी तो यात्रियों को राहत मिलेेगी। दरअसल गर्मी में वातानुकूलित बसों की डिमांड भी बढ़ जाती है।

    आए दिन बसें होती रहती हैं खराब

    परिवहन निगम के पास जनरथ व पिंक एसी बसें हैं। ये बसें पुरानी होने के कारण आए दिन इनके एसी खराब होते रहते हैं। कई बार रूट पर ही एसी खराब होने से यात्रियों को परेशानी होती है। इससे यात्री भी चालक-परिचालक से भिड़ जाते हैं। ऐसा कई बार हुआ है जब परिचालक को किराया वापस करना पड़ा है।

    रूट वार की गई बसों की डिमांड

    • कौशांबी-बरेली -4
    • कौशांबी-बदायूं -3
    • कौशांबी-चंदौसी -2
    • कौशांबी-अफजलगढ़ -2
    • आनंद विहार-मुरादाबाद -3
    • आनंद विहार-देहरादून -2
    • आनंद विहार-ऋषिकेश -2
    • आनंद विहार-लखनऊ -2

    सर्वे में आठ रूटों पर वातानुकूलित बसों की जरूरत पाई गई है। मुख्यालय से बसों की डिमांड की गई है। उम्मीद है इस माह बसें मिल जाएंगी। - अंशु भटनागर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, कौशांबी डिपो