Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के चौराहों पर दिखेगा दुबई का नजारा, इन जगहों पर पहुंचते ही लोग क्लिक करने लगेंगे फोटो

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 08:17 PM (IST)

    गाजियाबाद नगर निगम शहर के चौराहों को 18 करोड़ रुपये से सुंदर बनाएगा। आनंद विहार तिराहा और यूपी गेट जैसे प्रमुख स्थानों को विशेष रूप से सजाया जाएगा। यूपी गेट पर एक भव्य द्वार बनेगा। शहर को ग्रेटर गाजियाबाद बनाने के लिए स्वच्छता के साथ सुंदरता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पहले चरण में छह स्थान चुने गए हैं जहां दुबई जैसे नजारे दिखेंगे।

    Hero Image
    गाजियाबाद नगर निगम शहर के चौराहों को 18 करोड़ रुपये से सुंदर बनाएगा। जागरण

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम ग्रेटर गाजियाबाद को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और यूपी एंट्री प्वाइंटों का 18 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण कराएगा। सौंदर्यीकरण के बाद चौराहों का नजारा बदल जाएगा।

    दावा है कि बाहर से आने वाले लोग चौराहों की खूबसूरती देख फोटो खिंचवाने को मजबूर हो जाएंगे। सोमवार को गेट और चौराहों के मॉडल प्रस्तुत किए गए।

    आनंद विहार तिराहा, तीगड़ी गोल चक्कर चौराहा, हिंडन एलिवेटेड चौराहा प्रमुख चौराहे और चौराहे हैं। यहां सबसे ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। वहीं, यूपी गेट से आने वाले लोगों के लिए एक भव्य द्वार भी बनाया जाएगा। यह द्वार आकर्षण का केंद्र बनेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद ग्रेटर गाजियाबाद बनने जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए निगम गाजियाबाद को भव्य रूप देने के लिए काम कर रहा है। स्वच्छता के साथ-साथ सुंदरता पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

    पहले चरण में विशेषज्ञ आर्किटेक्ट के माध्यम से गाजियाबाद के छह प्रमुख स्थानों के सौंदर्यीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। चौराहों पर भव्य आकृतियां बनाई जाएंगी। इससे शहर को एक अलग पहचान मिलेगी।

    मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि आकृतियों का डिज़ाइन नमूने के तौर पर तैयार किया गया है। मॉडल की तस्वीर सोमवार को प्रस्तुत की गई। तस्वीर में सुनहरे रंग का एक भव्य द्वार है। द्वार पर सूर्य भगवान के दर्शन होंगे। चौराहे की कलाकृतियों में दुबई का नज़ारा दिखेगा।