विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में CCTV में कैद हुई मौत: जिम में ट्रेडमिल पर चलते-चलते अचानक गिरा युवा, हार्ट अटैक से गई जान

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 16 Sep 2023 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2023 08:12 PM (IST)

Ghaziabad Heart Attack Death गाजियाबाद जिले में एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक खोड़ा इलाके की ...और पढ़ें

जिम में ट्रेडमिल पर चलते-चलते अचानक गिरा युवा, हार्ट अटैक से गई जान।
जिम में ट्रेडमिल पर चलते-चलते अचानक गिरा युवा, हार्ट अटैक से गई जान।

HighLights

  1. गाजियाबाद में ट्रेडमिल पर अचानक चलते-चलते गिरा युवक।
  2. जिम में युवक की हार्ट अटैक से हो गई मौत।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद जिले में सरस्वती विहार कॉलोनी में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्र छह माह से जिम कर रहा था। मौत का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले विनय कुमार खोड़ा में अपने बेटे सिद्धार्थ कुमार के साथ रहते हैं। विनय की पत्नी बिहार में ही शिक्षिका है। वह अपने इकलौते बेटे के साथ रहते थे।

इसी वर्ष ग्रेजुएशन में लिया था दाखिला

सिद्धार्थ ने इसी वर्ष स्नातक में दाखिला लिया था। खोड़ा में ही पिछले छह माह से जिम कर रहा था। शनिवार को सुबह 11:10 बजे जिम गए थे। वह ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे। पास में ही दो अन्य युवक भी जिम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: शिप्रा सनसिटी पुलिस चौकी में पासपोर्ट सत्यापन के लिए रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का VIDEO वायरल

अस्पताल में कराया भर्ती

ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए अचानक सिद्धार्थ के पैर रुक गए और वो ट्रेडमिल पर गिर गए। जिम कर रहे दो अन्य युवक सिद्धार्थ को उठाने के लिए दौड़े। उन्होंने सिद्धार्थ को उठाया और निजी अस्पताल ले गए।

शव को बिहार ले गए परिजन

अस्पताल में उनकी ईसीजी कर आदि जांच की गई, लेकिन उनकी सांस थम गई थीं। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन सिद्धार्थ को सिवान ले गए।

ये भी पढ़ें- खूंखार आवारा कुत्तों के आतंक से गाजियाबाद के लोग खौफजदा, एक दिन में 33 मासूमों समेत 223 लोगों को काटा