विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Video: नाम और फ्लैट नंबर पूछने पर शख्स ने गार्ड से की मारपीट, कान में चोट लगने से कम सुनाई दे रहा

By Jagran NewsEdited By: Prateek Kumar
Published: Sat, 15 Oct 2022 10:32 PM (IST)

नंदग्राम की दीनदयाल पुरी के सतवीर का कहना है कि वह एक वरिष्ठ नागरिक हैं और पैराडाइज में गार्ड की ...और पढ़ें

नाम व फ्लैट नंबर पूछने पर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट।
नाम व फ्लैट नंबर पूछने पर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की पैराडाइज सोसायटी में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति से नाम व फ्लैट नंबर पूछने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में पीड़ित की आंख व कान में चोट आई है और उन्हें सुनाई कम दे रहा है।

पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पीड़ित ने आरोपित को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नंदग्राम की दीनदयाल पुरी के सतवीर शर्मा का कहना है कि वह एक वरिष्ठ नागरिक हैं और पैराडाइज डी-टावर में गार्ड की नौकरी करते हैं। उनका कहना है कि चार पांच दिन पहले ही उनके सोसायटी में हबीब हुसैन नाम का एक व्यक्ति एक फ्लैट में रहने के लिए आया है। वह उसे नहीं जानते।

सोसायटी में घुसने पर गार्ड ने पूछा फ्लैट नंबर

रात के समय वह सोसायटी में आया तो उन्होंने उससे नाम व फ्लैट नंबर पूछा। इस पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पिटाई से उनकी आंख व कान में चोट आई है और उन्हें एक कान से कम सुनाई दे रहा है। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू का कहना है कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

तेज रफ्तार कार ने तांगे में मारी टक्कर

वहीं, मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने तांगे में टक्कर मार दी। इस घटना में तांगा चला रहा व्यक्ति घायल हो गया और घोड़े की भी टांग टूट गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कार सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुरादनगर के यामीन तांगा चालक हैं। उनका कहना है कि वह बृहस्पतिवार दोपहर के समय तांगे में सामान भरकर मुरादनगर की तरफ जा रहे थे। जब वह ड्रिजलिंग लैंड के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उनके तांगे में टक्कर मार दी। इस घटना में तांगा क्षतिग्रस्त हो गया और उन्हें भी चोट आई।

घोड़े की टांग टूटी

घोड़े की भी टांग टूट गई। आरोपित चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक