विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: गाजियाबाद की महागुन मैस्कट सोसायटी में जमकर चले लाठी डंडे, देखें वीडियो

By Ayush GangwarEdited By: Geetarjun
Published: Thu, 29 Sep 2022 05:49 PM (IST)

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक सोसायटी में एओए में वर्चस्व को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर लाठी डंडे चले। आरोप ...और पढ़ें

गाजियाबाद की महागुन मैस्कट सोसायटी में जमकर चले लाठी डंडे।
गाजियाबाद की महागुन मैस्कट सोसायटी में जमकर चले लाठी डंडे।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक सोसायटी में एओए में वर्चस्व को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर लाठी डंडे चले। आरोप है कि एओए में चार साल तक काबिज रहा गुट मेंटेनेंस एजेंसी बदलना चाहता है, जबकि कुछ दिन पहले चुनी गई एओए इसका विरोध कर रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला क्रासिंग रिपब्लिक की महागुन मैस्कट सोसायटी का है।

वर्चस्व को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर बाद बाउंसर बुलाए गए, जिन्होंने गार्ड और लोगों से गेट पर मारपीट की। वीडियो में दिख रहा है कि गेट के दोनों ओर खड़े लोग एक दूसरे पर डंडे से वार करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर दिख रहा है, जो लोगों को शांत कराने के बजाय वीडियो बना रहा है।

ये भी पढ़ें-  PFI पर बैन के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, 2020 के दंगे वाली जगह पर सुरक्षा बल मुस्तैद

पुलिस ने की कार्रवाई

सीओ कोतवाली नगर ने बताया कि विजयनगर थाना क्षेत्र की महागुन सोसाइटी में RWA के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, अन्य को चिह्नित किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

गाजियाबाद में बेटी ने ली पिता की जान

गाजियाबाद में एक 14 साल की किशोरी ने अपने पिता की हत्या कर दी। दंपती ने उसे गोद लिया था, उस समय में सिर्फ सात दिन की थी। उसने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर