Weather Update: गाजियाबाद में इस दिन से गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने दे दिया बड़ा अपडेट
गाजियाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जिससे लोग लू के थपेड़ों से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बादल छाने से गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है लेकिन धूप में 44 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लगातार तीसरे दिन मंगलवार को सुबह से ही काफी ज्यादा गर्मी रही। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद आसमान में बादल मंडराते रहने से गर्मी से हल्की राहत के आसार हैं।
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। लेकिन धूप में जाने पर 44 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी और तपन का एहसास हो रहा है। बीते तीन दिन से शहर में लोग इसी तरह गर्मी से बेहाल है। दिनभर धूप तपा रही है।
सोमवार को पूरे दिन तेज धूप में काफी ज्यादा गर्मी महसूस हुई। मंगलवार को भी सुबह सवेरे से ही तेज धूप से काफी ज्यादा गर्मी महसूस हुई। रात में भी बाकी दिन के मुकाबले ज्यादा गर्मी महसूस हुई। मंगलवार को सुबह से शाम तक काफी ज्यादा गर्मी रही।
न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 57 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में आसमान में बादल मंडराते रहने से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 58 प्रतिशत रहने के आसार हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।