Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Double Murder: हत्या से पहले मां-बेटे को जहर दिए जाने की आशंका, प्रिजर्व किया बिसरा

    By vinit Edited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 15 Mar 2024 09:19 PM (IST)

    अमरदीप ने दोनों की हत्या सुबह ही कर दी थी। हत्या करने के बाद वह घर में ही रुका रहा। एक बार बाहर गाड़ी तक गया भी लेकिन उसके बाद फिर वापस आ गया। पुलिस मान रही है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान ज्यादा नहीं आए हैं। पोस्टमार्टम में जहर की आशंका आई है। फिलहाल बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।

    Hero Image
    हत्या से पहले मां-बेटे को जहर दिए जाने की आशंका

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। महिंद्रा एन्क्लेव में निवासी किराना स्टोर संचालक अमरदीप शर्मा ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी सोनू शर्मा और बेटे विनायक की हत्या कर दी थी। शुक्रवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। महिला और बेटे की हत्या से पहले पति अमरदीप ने कोई जहरीला पदार्थ दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों शव का बिसरा प्रिजर्व किया गया है। महिला सोनू और उनके बेटे विनायक के गले पर पेपर कटर से वार किए गए। महिला के हाथ पर भी वार किया गया था। शुक्रवार को स्वजन ने दोनों के शव का दाह संस्कार गाजियाबाद में ही कर दिया।

    हत्या के बाद घर में रुका रहा अमरदीप

    शुक्रवार को अमरदीप की पत्नी सोनू शर्मा और 10 वर्षीय दिव्यांग बेटे विनायक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अमरदीप ने दोनों की हत्या सुबह ही कर दी थी। हत्या करने के बाद वह घर में ही रुका रहा। एक बार बाहर गाड़ी तक गया भी, लेकिन उसके बाद फिर वापस आ गया।

    दोपहर करीब एक बजे उसने अपने भाई नवदीप को फोन कर बताया कि सोनू और विनायक को मार दिया है, हमें बचा लो। इसके बाद फोन कट गया था। घटना के समय घर में अमरदीप, उनकी पत्नी सोनू और इकलौता दिव्यांग बेटा विनायक मौजूद थे।

    30 लाख से ज्यादा का कर्ज

    पुलिस का कहना है कि स्वजन कर्ज की रकम 15 लाख रुपये बता रहे हैं, लेकिन कर्ज की रकम 30 लाख रुपये से भी ज्यादा लग रही है। घर से पुलिस को शुरूआती जांच में कर्ज से जुड़ा कोई ऐसा कागज नहीं मिला है, जिससे कर्ज की सही धनराशि का पता चले। अमरदीप ने 25 लाख रुपये के नए कर्ज के लिए आवदेन किया था।

    पुलिस ने स्वजन के बयान लिए

    शुक्रवार को पुलिस ने अमरदीप और सोनू शर्मा के स्वजन के बयान लिए। अमरदीप के भाई और बहन के साथ ही सोनू के स्वजन से पुलिस मिली थी। महिंद्रा एन्क्लेव में शुक्रवार सुबह दोनों के स्वजन अमरदीप के घर आए थे। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिए गए। सोनू शर्मा और विनायक के शव का स्वजन ने अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया।

    महिला ने विरोध नहीं किया

    पुलिस मान रही है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान ज्यादा नहीं आए हैं। ऐसे में जब महिला पर हमला किया गया होगा, तब उसे जान बचाने के लिए विरोध करना था, लेकिन महिला के गले और हाथ पर ही चोट आई है। पोस्टमार्टम में जहर की आशंका आई है। इसलिए दोनों का बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

    आरोपित ने माना उसी ने हत्याएं की

    पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात अस्पताल में भर्ती अमरदीप शर्मा से बात की थी, लेकिन हालत गंभीर होने पर वह ठीक से बता नहीं पाया। बातचीत के आधार पर पुलिस का कहना है कि अमरदीप ने कर्ज लिए जाने की बता बताई है और कर्ज चुकाने में असमर्थ होने की बात भी बताई है। पत्नी और बेटे की हत्या करना भी उसने बताया है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, चाकू घोंपकर मां-बेटे को उतारा मौत के घाट; पति की भी हालत नाजुक