विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Crime: गुरूजी बनकर शख्स ने महिला को जबरन पिलाई शराब, कार में किया दुर्व्यवहार

Published: Sun, 11 Aug 2024 05:31 PM (GMT+05:30)

शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 जुलाई को वह पत्नी के साथ इवेंट मीटिंग में गए थे वहां से वापस लौटे ...और पढ़ें

महिला को जबरन शराब पिलाकर युवक ने किया दुर्व्यवहार।
महिला को जबरन शराब पिलाकर युवक ने किया दुर्व्यवहार।

HighLights

  1. शख्स ने कार में बैठाकर महिला को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुर्व्यवहार किया
  2. कार में एक और पुरुष मौजूद था, महिला अकेली होने के कारण उसका विरोध नहीं कर सकी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के कविनगर में रहने वाली एक महिला को कार में बैठाकर जबरन शराब पिलाई गई, उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। इस मामले में शिकायत पर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 जुलाई को वह पत्नी के साथ इवेंट मीटिंग में गए थे, वहां से वापस लौटे तो उनकी पत्नी के पास गगन का फोन आया, जो कि गुरूजी बनकर उसको गलत ज्ञान देता है। उसने शिकायतकर्ता की पत्नी को काम के बहाने गोविंदपुरम बुलाया, वहां पर कार में बैठाकर उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

अकेली होने के कारण नहीं कर सकी विरोध

कार में उस वक्त एक और युवक मौजूद था, महिला अकेली होने के कारण उसका विरोध नहीं कर सकी। उधर, घर पहुंचने पर देरी होने पति ने फोन किया तो महिला किसी तरह घर पहुंची और पति को आप बीती बताई। महिला के पति ने जब गगन को फोन किया तो वह धमकी देने लगा।

आरोप है कि गगन ने शिकायतकर्ता की पत्नी से 80 हजार से अधिक रुपये भी अलग - अलग बहाने से लेकर हड़प लिए हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ेंः Ghaziabad Accident: होंडा सिटी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत