विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Kidnapping: कैब सवार बदमाशों ने युवती को घसीटकर किया अगवा, चलती कार में बेरहमी से पीटकर फाड़े कपड़े

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Fri, 02 Jun 2023 12:05 AM (IST)

लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की युवती को कैब सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। कई किमी ...और पढ़ें

पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की युवती को कैब सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। कई किमी तक कैब में घुमाया और मारपीट की। युवती के सिर में काफी चोट आई हैं। चीखने- चिल्लाने पर लोगों ने कैब रुकवाई।

युवती के उतरने पर आरोपित कार लेकर भाग गए। पुलिस पीड़िता को थाने लेकर पहुंची। उसका मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है । पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ड्यूटी से लौट रही थी युवती

जानकारी के मुताबिक, लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती परिवार के साथ रहती है। वह नौकरी करती है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। बृजविहार पुलिया के पास कैब सवार दो युवकों ने घसीटकर युवती को अगवा कर लिया।

चलती कार में युवती से कार में मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। कार में सिर मारकर फोड़ दिया। युवती चीखती चिल्लाती रही। मदद की गुहार लगाती रही। आरोपी कार से युवती को एनएच नौ की ओर ले गए। वहां से लालकुआं और फिर वापस लौट रहे थे। पास से गुजर रहे लोगों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए कार को रुकवाया।

कार लेकर नौ दो ग्यारह हुए आरोपित

युवती जैसे उतरी आरोपित कार लेकर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने पीछा कर आरोपित कैब चालक और उसके साथी को पकड़ लिया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन विवेक चंद यादव ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कैब बरामद कर ली है। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।