Ghaziabad: निकाय चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, मोदीनगर से विनोद जाटव और मुरादनगर से रमा देवी को मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए मोदीनगर से विनोद जाटव मुरादनगर से रमा देवी और खोड़ा नगरपालिका से रीना भाटी को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने रीना भाटी को टिकट देकर दोबारा दांव खेला है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए मोदीनगर से विनोद जाटव, मुरादनगर से रमा देवी और खोड़ा नगरपालिका से रीना भाटी को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने रीना भाटी को टिकट देकर दोबारा दांव खेला है।
प्रत्याशी घोषित होने से एक तरफ जहां समर्थकों में उत्साह दिख रहा है। वहीं, जिन प्रत्याशियों के टिकट नहीं हुए उनमें उदासी छा गई। विनोद जाटव वर्तमान में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने भाजपा से टिकट मांगा था।
वहीं, मुरादनगर की रमा देवी के पति गोपाल अग्रवाल कारोबारी हैं। वर्तमान में गोपाल अग्रवाल भाजपा के महानगर महामंत्री हैं। गोपाल अग्रवाल के चाचा दामोदर दास अग्रवाल पहले भी नगर पालिका मुरादनगर से अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं रीना भाटी पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।