Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ghaziabad Air Pollution: गाजियाबाद की हवा देश में सबसे खराब, लोनी का AQI 400 के पार

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 08:52 AM (IST)

    Ghaziabad Air Pollution गाजियाबाद की हवा देश में सबसे खराब दर्ज की गई है। लोनी का एक्यूआई 400 पार गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। मार्च में अभी तक करीब चार बार जिले की हवा देश में सबसे खराब रही है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने का कारण पता नहीं है। वायु प्रदूषण से लोगों को राहत कैसे मिलेगी इसे लेकर अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे।

    Hero Image
    Ghaziabad Air Pollution: सड़क वाहनों के गुजरने के बीच उड़ती धूल। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को जिले की हवा देश में सबसे खराब दर्ज की गई। हाजीपुर व बागपत 226 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 दर्ज किया गया। लोनी का एक्यूआई 400 पार गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। वहीं, अधिकारियों को प्रदूषण का स्तर बढ़ने का कारण पता नहीं है।

    मार्च में चार बार बेहद खराब हुई हवा

    मार्च में अभी तक करीब चार बार जिले की हवा देश में सबसे खराब रही है। वहीं, जिले में लोनी की हवा सबसे खराब रही है। इस माह में अभी तक लोनी की एक्यूआई दो दिन गंभीर श्रेणी में, 12 दिन बेहद खराब, चार दिन खराब व चार दिन संतोषजनक श्रेणी में रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोनी का अधिकतम एक्यूआई 11 मार्च को 405 दर्ज किया गया था। लोनी के लोगों का कहना है कि यहां प्रदूषण का मुख्य कारण अवैध फैक्ट्रियों का संचालन, सड़कों से उड़ती धूल, खुले में सड़कों पर बिकती निर्माण सामग्री है।

    कैसी है इंदिरापुरम की हवा?

    लोगों का कहना है कि अगर इन पर रोक लग जाएगी तो यहां प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। सबसे बड़ा कारण आबादी के बीच संचालित फैक्ट्री इंदिरापुरम की हवा बीते दो दिन से बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

    स्टेशनों का एक्यूआई

    • लोनी-      402
    • इंदिरापुरम-    316
    • संजय नगर-   249
    • वसुंधरा- 220

    बीते एक सप्ताह में जिले का एक्यूआई

    • 24 मार्च-    297
    • 23 मार्च-     273
    • 22 मार्च-     257
    • 21 मार्च-     216
    • 20 मार्च-     266
    • 19 मार्च-     218
    • 18 मार्च-     178

    इस संबंध में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्र ने बताया कि जिन इलाकों में अधिक प्रदूषण है उनका टीम भेजकर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर रोक लगाई जाएगी। अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई लगातार जारी है।

    गुरुग्राम: तापमान 35.3 डिग्री पार, झुलसाने लगी गर्मी

    गुरुग्राम क्षेत्र में लगातार पारे में उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह की शुरुआत तेज धूप से हुई और दोपहर में एक से दो बजे के बीच प्रचंड धूप से लोग बेहाल हो गए। घरों और कार्यालयों में अब एसी चलने लगे हैं।

    दोपहर से शाम तक गर्मी झुलसाती रही। न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप और गर्मी के कारण दोपहर में शहर के बाजार भी सुनसान हो गए। पार्कों में भी सुबह आठ बजे तक और शाम को छह बजे के बाद ही चहल-पहल नजर आती है।

    मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च तक मौसम रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    राहत के आसार नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार इस महीने बादल छाने या बूंदाबांदी और वर्षा का अनुमान नहीं है। मौसम साफ रहने के कारण दिन का तापमान और बढ़ेगा, इसके कारण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रात का तापमान दिन से आधा रहने के कारण फिलहाल रात के समय और सुबह गर्मी से राहत रहेगी।