Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Water Supply: नोएडा-गाजियाबाद में आज से बढ़ेगी 15 लाख लोगों की परेशानी, प्लांट से गंगाजल आपूर्ति ठप

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 09:53 AM (IST)

    Ganga Water Supply प्लांट से गंगाजल आपूर्ति ठप होने से नोएडा और गाजियाबाद के लोगों की परेशानी आज से बढ़ सकती है। विद्युत निगम ने 3.50 करोड़ बकाया होने पर सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार के प्लांट का कनेक्शन काट दिया है। इन प्लांट से आधे से अधिक ट्रांस हिंडन व सिद्धार्थ विहार और नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति होती है। कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो पानी की किल्लत होगी।

    Hero Image
    कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो आज से पानी की किल्लत होगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। Ganga Water Supply:  साढ़े तीन करोड़ बकाया जमा नहीं करने पर बुधवार को विद्युत निगम ने सिद्धार्थ विहार व प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांटों के वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों का कनेक्शन काट दिया।

    इससे आधे से अधिक ट्रांस हिंडन, सिद्धार्थ विहार व नोएडा की गंगाजल की आपूूर्ति ठप हो गई है। लोगों ने स्टोर पानी से गुजारा किया। बृहस्पतिवार से करीब 15 लाख लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

    जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम, आवास विकास परिषद व नोएडा आथोरिटी पर गंगाजल का करोड़ों बकाया है। इन विभागों ने कई वर्षों से गंगाजल का बकाया जमा नहीं किया है।

    सिद्वार्थ विहार स्थित गंगाजल प्लांट। फोटो- जागरण

    विद्युत निगम ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे काटा था कनेक्शन

    विभागों को बकाया जमा करने के लिए लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बकाया जमा नहीं किया। इससे विद्युत निगम का बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। विद्युत निगम ने बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगम ने 10 दिन का समय दिया था। होली से पहले भी विद्युत निगम की टीम कनेक्शन काटने आई थी। उनसे होली तक कनेक्शन न काटने की मोहलत मांगी गई ती। विद्युत निगम ने बुधवार दोपहर 1:02 बजे वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इससे जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बुधवार शाम को गंगाजल प्लांटों से पानी की आपूर्ति नहीं की गई।

    इस संबंध में विद्युत वितरण खंड पंचम के अधिशासी अभियंता स्पर्श आर्या ने बताया कि जल निगम पर करीब साढ़े तीन करोड़ बकाया है। बकाया जमा करने के लिए लगातार नोटिस भेजे गए। इसके बाद कनेक्शन काटा गया है। मार्च का अंत चल रहा है मुख्यालय से अधिक से अधिक वसूली के आदेश हैं।

    इस तरह की जाती है दो प्लांटों से गंगाजल की आपूर्ति

    सिद्धार्थ विहार के 100 क्यूसेक गंगाजल प्लांट से आपूर्ति

    स्थान क्यूसेक
    इंदिरापुरम 15
    सिद्धार्थ विहार 05
    नोएडा 80

    प्रताप विहार के 50 क्यूसेक गंगाजल प्लांट से आपूर्ति

    स्थान क्यूसेक
    वसुंधरा 23
    इंदिरापुरम 07
    नोएडा 20

    नगर निगम, आवास विकास परिषद व नोएडा आथोरिटी पर गंगाजल बकाया है। नोटिस भेजने के बाद भी किसी भी विभाग ने बकाया जमा नहीं किया। इसीलिए बिजली का बिल जमा नहीं हो सका। इससे कनेक्शन काट दिया था।   -ब्रह्मानंद, अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय