विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, चपेट में आई पास खड़ी चार कारें; जलकर हुईं राख

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 29 Oct 2023 05:27 PM (IST)

गाजियाबाद जिले में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि आसपास खड़ी ...और पढ़ें

गाजियाबाद में ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, चपेट में आई पास खड़ी चार कारें
गाजियाबाद में ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, चपेट में आई पास खड़ी चार कारें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग इतनी तेज थी कि आसपास खड़ी चार कारें भी उसकी चपेट में आ गईं। यह घटना डीएलएफ चौकी क्षेत्र शालीमार गार्डन में हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक चार कारें जल चुकी थीं। आग पर काबू पाया गया। आग से कोई हताहत नहीं है।