Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Wed, 16 Jun 2021 09:11 PM (IST)

    बसपा से चुनाव लड़कर वर्ष 2012 में साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने अमरपाल शर्मा ने बुधवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण की। अमरपाल शर्मा ने 2017 चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

    Hero Image
    सपा सुप्रीमाे अखिलेश यादव ने लखनऊ में दिलवाई पार्टी की सदस्यता

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गई है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे अमरपाल शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। बसपा से चुनाव लड़कर वर्ष 2012 में साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने अमरपाल शर्मा ने बुधवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण की। अमरपाल शर्मा ने 2017 चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद उन्हें खोड़ा नगरपालिका चेयरमैन के पति गज्जी भाटी की हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा था। वह अभी जमानत पर हैं। बीते कुछ समय से वह समाजसेवा के कार्यों में लगे थे। बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरपाल शर्मा ने कहा कि सपा ने उनपर विश्वास जताया है। ऐसे में वह पार्टी को मजबूत बनाने और लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे। पिछली सरकार में गाजियाबाद में विकास की गंगा बही थी। एलिवेटेड रोड हो या न्यू बस अड्डा मेट्रो सभी का काम सपा सरकार में हुआ। जो विकास कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करवाने की लड़ाई लड़ेंगे।

    उनके साथ पीतांबर शर्मा, रामअवतार जाटव, उदयवीर सिंह गुर्जर, आस मोहम्मद अल्वी, मनोज चौधरी, अमित कसाना समेत कुल 21 लोगों ने सपा का दामन थाम लिया। इनमें कुछ भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भी बताए जा रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner