गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
गाजियाबाद के लोनी में ट्रोनिका सिटी स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया पर सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री में किताबों की प्रिंटिंग का काम होता था और अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं थी।

संवाद सहयोगी, लोनी (गाजियाबाद)। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर बी स्थित फैक्ट्री के तीन मंजिला भवन के सेट बैक स्थान में बुधवार को अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग पर काबू पाया।
घटना में लाखों कीमत का सामान जल गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। लिया।लेकिन फैक्ट्री में रखे समान हो खाक होने से नहीं बचा सके।
रतनलाल शर्मा की ट्रोनिका सिटी में प्रिंट पैक इंडिया नामक फैक्टरी हैं। जिसमें किताबों की प्रिंटिंग और बाइंडिंग का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कुल चार कामगार काम करते हैं।
बुधवार सुबह फैक्ट्री के अगले हिस्से में के कमरे में आग लग गई। फैक्ट्री कर्मी और आसपास के लोगों की मदद से आप पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन कर्मियों को दी।
मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है। फैक्ट्री में अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।