विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी के साथ फर्जी फोटो, आलीशान कोठी और लग्जरी गाड़ियां... 'नटवरलाल' की करतूतों से उठा पर्दा

Published: Wed, 23 Jul 2025 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2025 05:10 PM (IST)

गाजियाबाद में यूपी एसटीएफ ने एक फर्जी दूतावास का भंडाफोड़ किया है। कविनगर में एक आलीशान कोठी पर छापा मारकर ...और पढ़ें

यूपी एसटीएफ की टीम ने गाजियाबाद के कविनगर में एक आलीशान कोठी पर छापा मारा। जागरण
यूपी एसटीएफ की टीम ने गाजियाबाद के कविनगर में एक आलीशान कोठी पर छापा मारा। जागरण

डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। Fake Embassy यूपी एसटीएफ की टीम ने गाजियाबाद के कविनगर में एक आलीशान कोठी पर छापा मारा तो सोसायटी में खलबली मच गई। सटीक सूचना पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने मौके से हर्षवर्धन जैन नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने हर्षवर्धन जैन निवासी 45 केबी कविनगर, गाजियाबाद को वेस्ट आर्कटिक का अवैध दूतावास संचालित करते गिरफ्तार किया। वह खुद को वेस्ट आर्कटिक, सेबोर्गा, पोल्विया और लोडोनिया आदि देशों का काउंसिल या राजदूत बताता था।

वहीं, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 44 लाख 70 हजार रुपये, विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा, 20 डिप्लोमेटिक गाडियों की नंबर प्लेट, चार डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट लगी हुई गाडियां समेत अन्य सामान बरामद किया है।

आसपास के लोगों के उड़ गए होश

एसटीएफ की छापेमारी के दौरान हर्षवर्धन जैन की सच्चाई सामने आई तो आसपास के लोग भी हैरान रह गए। वहीं, हर्षवर्धन जैन ने सोसायटी में जो अपना रुतबा कायम किया था, उसकी असलियत सामने आने पर लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। आज सुबह से यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीएम मोदी और एपीजे अब्दुल कलाम के साथ फर्जी फोटो

जांच में सामने आया कि हर्षवर्धन जैन ने अपने रिश्तेदारों-परिचितों व सोसायटी में अपना रुतबा बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम समेत कई विदेशी नेताओं को साथ अपनी फर्जी फोटो बनाकर रखी है। इन सब फोटो के जरिए उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विदेशों में नौकरी लगवाने के नाम पर करता था ठगी

एसटीएफ की जांच में पता चला कि वह विदेशों में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। अभी पूछताछ में धीरे-धीरे उसकी सारे परतें खुल रही हैं। 

कोठी से क्या-क्या हुआ बरामद

  • विदेश मंत्रालय की मोहर लगी कूटरचित दस्तावेज
  • कूटरचित दो पैनकार्ड
  • डिप्लोमैटिक नम्बर प्लेट लगी चार लग्जरी गाड़ियां
  • माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट
  • कई देशों की विदेशी मुद्रा
  • कई कंपनियों आदि के दस्तावेज
  • विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 मोहरें
  • दो कूटरचित प्रेस कार्ड
  • 44,70000 रुपए नगद
  • 18 डिप्लोमेटिक नंबर प्लेट
  • डायरी में विभिन्न बैंक खातों और लोगों के फोन नंबर
  • पेनड्राइव व दो पैन कार्ड
  • विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा व 34 मोहरें
  • विभिन्न कंपनी की 12 घड़ियां
  • एक लैपटाप और एक मोबाईल 
  • हर्षवर्धन के घर छापा के दौरान यह लोग मिले