Durga Puja 2022: आदिवासी करेंगे छऊ नृत्य, एनसीआर में खास होगी शिप्रा सनसिटी की दुर्गा पूजा, पढ़िये डिटेल
Durga Puja 2022 शिप्रा सनसिटी के सेंट्रल पार्क में बोंगोतोरु की ओर से पुरुलिया के आदिवासियों के मुखौटे पर आधारित पंडाल बनाया जा रहा है। बोंगोतोरु के अध्यक्ष शुभेंदू मजुमदार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं।

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। Durga Puja 2022: इस बार इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी सोसायटी में की दुर्गा पूजा खास होने जा रही है। यहां पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की 300 साल पुराने आदिवासियों के मुखौटे पर आधारित पंडाल बनाया गया है। यहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिमा और राम दरबार भी सजेगा। पुरुलिया के आदिवासी समुदाय के लोग यहां छऊ नृत्य प्रस्तुत करेंगे। दिल्ली-एनसीआर में ऐसी दुर्गापूजा पहली बार होने जा रही है।
आदिवासियों ने विभिन्न तरीके का मुखौटा पहनकर नृत्य व नाटक के जरिये जमीनें जाने के बाद अपना दर्द और विरोध बयां करते थे। मुखौटा पहनकर इस नृत्य की कला को छऊ नृत्य नाम दिया गया था।
तब से आदिवासी समुदाय के लोग मुखौटे में छऊ नृत्य करते हैं। अब छऊ नृत्य के जरिये विभिन्न सामाजिक संदेश भी देते हैं। पुरुलिया के 17 आदिवासी कलाकार चार अक्टूबर को छऊ नृत्य प्रस्तुत करेंगे। विसर्जन यात्रा में भी छऊ नृत्य होगा।
नव दुर्गा व राम दरबार की दिखेगी झलक
लोगों को देश की एकता और अखंडता के लिए जागरूक किया जाएगा। इस बार मां भारती को बेड़ियां तोड़कर ऊपर उठते हुए दिखाया जाएगा। साथ में मां दुर्गा की भी प्रतिमा होगी। पीछे भारत का मानचित्र होगा। यह मूर्ति दिल्ली में तैयार हो रही है। 25 से पांच सितंबर तक यहां पर दुर्गा पूजा का आयोजन होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।