Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ससुराल में नहीं था AC, नाराज होकर मायके चली गई पत्नी; निराश पति ने उठाया खौफनाक कदम

    Updated: Thu, 30 May 2024 11:34 AM (IST)

    ससुराल के घर पर एसी नहीं होने पर पत्नी नाराज होकार मायके चली गई। इससे निराश होकर पति ने आत्महत्या कर ली। मामला बॉर्डर थाना की गुलाब वाटिका कॉलोनी का है। पत्नी ने पति से कहा कि पहले घर पर एसी लगवाओ तब ससुराल आऊंगी। जिसका लेकर भी पति-पत्नी में विवाद रहता था। मंगलवार रात ऊपरी मंजिल पर सोया हुआ था।

    Hero Image
    ससुराल में नहीं था AC, नाराज होकर मायके चली गई पत्नी

    संवाद सहयोगी, लोनी। बॉर्डर थाना की गुलाब वाटिका कॉलोनी में ससुराल में एसी नहीं लगने पर पत्नी अपने मायके चली गई। इस विवाद में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनू (28) पुत्र राम अवतार अपने परिवार के साथ लोनी बॉर्डर थाना की गुलाब वाटिका कॉलोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी ममता, मां तारा व पिता राम अवतार हैं। सोनू प्रथम मंजिल पर रहता था। स्वजन ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व सोनू की शादी ममता से हुई थी।

    पहले एसी लगवाओ तब ससुराल आऊंगी

    गृहक्लेश के चलते उसकी पत्नी अपने मायके थी। वह अपनी पत्नी को लोनी लाने की बात करता था, लेकिन पत्नी का कहती थी कि गर्मी बहुत है। पहले एसी लगवाओ तब ससुराल आऊंगी। जिसका लेकर भी पति-पत्नी में विवाद रहता था। मंगलवार रात ऊपरी मंजिल पर सोया हुआ था।

    दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला शव

    सुबह जब देर तक नहीं उठा तो ऊपर जाकर देखा। शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया मामला गृहक्लेश का बताया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस मामले की जांच कर रही है।