Delhi Crime: दूसरी महिला संग होटल में रंगरेलियां मना रहा था पति, इसी बीच पहुंची पत्नी; देखते ही महिला की तोड़ी नाक
लोनी की एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ होटल में पकड़े जाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने दहेज की मांग की और उसके भाई को भी घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र में लोनी की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नाक तोड़ने की तहरीर दी है। पत्नी का आरोप है कि पति को होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया था। जब इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट की। इस दौरान उनकी नाक की हड्डी भी तोड़ दी। साथ ही भाई को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 वर्ष पहले उनकी शादी आरिफ से हुई थी। शादी के बाद से दहेज में प्लाट की मांग कर रहे थे। पति आरिफ ने अपने शौक पूरे करने के लिए खुद का मकान भी बेच दिया था। लंबे समय से वह दूसरे राज्य में पति के साथ रह रही थीं। दो माह पूर्व वह अपने घर लोनी वापस आई थीं। आरिफ भी लोनी में उनके घर रहने लगा और गाजियाबाद की फैक्टरी में नौकरी करने लगा।
भाई ने पिता व बहन को कॉल करके बुलाया
आरिफ 14 मई को उनके भाई की स्कूटी लेकर गया था। किसी महिला को टीलामोड़ क्षेत्र के होटल ले गया। शाम करीब पांच बजे उनका भाई उसी क्षेत्र से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में अपनी स्कूटी होटल के बाहर देखी। भाई ने पिता व बहन को कॉल करके बुलाया।
आरिफ को होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसका विरोध किया तो आरोपित पति ने मारपीट की। नाक की हड्डी भी तोड़ दी। हाथ में लोहे का डंडा भी मारा। भाई के पैर में ब्लेड मारकर उसे भी घायल कर दिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।