विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पड़ोसियों पर हत्या कर फेंकने का आरोप

Published: Fri, 22 Dec 2023 10:45 PM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरी कालोनी के 25 वर्षीय गुलशन कामगार थे। बृहस्पतिवार दोपहर को उनके भतीजे आशु को पड़ोसी पीट रहे ...और पढ़ें

गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में सीकरी फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार देर रात युवक का शव मिला। युवक बृहस्पतिवार शाम से लापता था। पड़ोसियों पर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंकने का आरोप है। युवक के भाई ने थाने में शिकायत दी है।

पड़ोसियों ने दी थी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि भतीजे से हुए विवाद के बाद ही पड़ोसियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। मोदीनगर की इंदिरापुरी कालोनी के 25 वर्षीय गुलशन कामगार थे। बृहस्पतिवार दोपहर को उनके भतीजे आशु को पड़ोसी पीट रहे थे। जब वे आशु को बचाने गए तो आरोपितों ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर दी।

उनके साथ भी हाथापाई की गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया, लेकिन आरोपित नहीं माने। उन्होंने गुलशन को हत्या की धमकी दी। तभी से वह परेशान था। चार बजे वह घर से निकल गया। एक घंटे बाद मां ने कॉल की तो गुलशन ने कुछ ही देर में घर आने की बात कही, लेकिन शाम तक भी नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। स्वजन ने सब जगह पता किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

रात में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

रात करीब साढ़े दस बजे उनका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। स्वजन जब गुमशुदगी दर्ज कराने चौकी पहुंचे तो कपड़ों से गुलशन की पहचान की। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। उन्होंने पड़ोसियों पर ही हत्या का आरोप लगाया। वे आरोपितों के घर भी पहुंचे, लेकिन वे ताला लगाकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह गुलशन के भाई व अन्य स्वजन मोदीनगर थाने पहुंचे और तहरीर दी।  शव पर लाठी-डंडों से पिटाई के चोट के निशान मिले हैं। सुनियोजित तरीके से वारदात की गई है।

हत्या को हादसा दिखाने की आरोपितों ने कोशिश की है। सूचना पर एसीपी मोदीनगर भी थाने पहुंचे और स्वजन से पूछताछ की। उधर, देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी से मौत का सही कारण पता चलेगा। जल्दबाजी में कुछ सहना सही नहीं होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।