Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Circle Rate: गाजियाबाद में संपत्ति खरीदना हुआ और महंगा, छह साल बाद नए रेट लागू, जानें कितनी फीसद हुई बढ़ोतरी

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 23 Aug 2022 06:40 PM (IST)

    Circle Rate- जिले में सर्किल रेट में औसतन 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। 29 जुलाई 2022 को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची कलक्ट्रेट सहित तीनों तहसीलों में चस्पा कर आपत्ति मांगी थी जिनका निस्तारण किया जा चुका है।

    Hero Image
    Circle Rate:-छह से 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है।

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। Circle Rate:-छह साल बाद जिले में नया सर्किल रेट बुधवार से लागू होगा। इसके तहत संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा। छह से 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। एनएच-नौ के चौड़ीकरण और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे बनने के बाद एनएच-नौ के किनारे स्थित गांवों और सोसायटियों में संपत्ति खरीदना सबसे अधिक महंगा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औसतन 10-12 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

    जिले में सर्किल रेट में औसतन 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। 29 जुलाई 2022 को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची कलक्ट्रेट सहित तीनों तहसीलों में चस्पा कर आपत्ति मांगी थी, जिनका निस्तारण किया जा चुका है।

    इसके बाद जिलाधिकारी ने किसानों के साथ बैठक की और प्रस्तावित सर्किल रेट में आंशिक संशोधन कराया। संशोधन के बाद नए सर्किल रेट को लागू करने के लिए उन्होंने सहमति दी।

    अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में आखिरी बार वर्ष 2016 में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद पिछले दो साल कोरोना के कारण सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया था। पिछले छह साल में जिले में तेजी से विकास कार्य हुए हैं।

    एक तरफ जहां हाइवे बने हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन के संचालन के लिए आरआरटीएस कारिडोर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जिस कारण मेरठ रोड और एनएच-नौ के किनारे संपत्ति खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। इस कारण इन दोनों स्थानों पर सर्किल रेट अधिक बढ़ाया गया है।

    नए सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से अकृषक भूमि की दरें

    स्थान - 9 मीटर चौड़ी सड़क तक : 9मीटर से अधिक : 18 मीटर से अधिक

    पुराना - नया : पुराना - नया : पुराना - नया

    महराजपुर - 45,500-50,000 : 48,000 -53,000 : 50,000 - 55,000

    प्रहलादगढ़ी - 45,500-50,000 : 48,000 -53,000 : 50,000 - 55,000

    मकनपुर - 40,500-45,000 : 42,500 - 47,000 : 44,500- 50,000

    इंदिरापुरम के सभी खंड में- 66,500 - 75,000 : 69,800 - 80,000 : 73,100 - 84,000

    वैशाली सेक्टर 1-5 तक 67,500-77,000 : 71,000-81,000 : 74,200 - 85,000

    सूर्यनगर, चंद्रनगर, रामप्रस्थ - 67,500-77,000 : 71,000 - 81,000 : 74,200 - 85,000

    वसुंधरा सेक्टर एक- 19 तक 56,500-64,000 : 59,300 -68,000 : 62,100 - 71,000

    कौशांबी - 72,500- 82,000 : 76,000 - 86,000 : 79,700 - 91,000

    गांधीनगर - 46,000-50,600 : 48,000 -51,600 : 51,000 - 52,600

    कविनगर सी, डी, एल ब्लाक में 48,000-57,600 : 50,000 -60,000 : 51,000 - 61,200

    शाहपुर बम्हैटा 14,000-16,100 : 17,000 -19,100 : 19,000 - 21,100

    क्रासिंग रिपब्लिक 19,000-22,800 : 22,000 -26,400 : 23,000 - 27,600

    comedy show banner
    comedy show banner