यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
10 KM तक गलत दिशा में दौड़ती रही कार... पुलिस ने सीज कर थमाया 7 हजार का चालान; फिर लिया बड़ा एक्शन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति को गलत दिशा कार चलाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार को रोक कर सीज ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 10 किमी तक विपरीत दिशा में दौड़ी कार।
- पुलिस ने कार को सीज कर दिया और 7 हजार रुपये का चालान काटा।
- ट्रैफिक पुलिस में तैनात दारोगा विमल कुमार ने केस भी दर्ज कराया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक कार सोमवार शाम को 10 किमी तक विपरीत दिशा में दौड़ी। एनएचएआई कंट्रोल रूम में कैमरों की फुटेज में कार विपरीत दिशा में दिखने पर यातायात पुलिस को सूचना भेजी गई।
यातायात पुलिस ने आईपीईएम कॉलेज के सामने डीएमई एंट्री प्वाइंट पर कार को रोककर सीज कर दिया और कार चालक पर क्रासिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है। कार चालक का सात हजार रुपये का चालान भी काटा गया है।
सोमवार शाम का है मामला
सोमवार शाम करीब छह बजे एनएचएआई कंट्रोल रूम से ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक कार छिजारसी कट के पास विपरीत दिशा में डीएमई पर मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन में वापस मेरठ की तरफ दौड़ रही है।
.jpg)
(अपनी कार के साथ खड़ा चालक। जागरण फोटो)
ट्रैफिक को रोक कार को पहले डीएमई से बाहर निकलवाया
सूचना मिलते ही यातायातकर्मियों ने आईपीईएम कॉलेज के सामने डीएमई प्रवेश मार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी। शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर मारुति इग्निस कार आईपीईएम कट पर दिखाई दी। ट्रैफिक को रोक कार को पहले डीएमई से बाहर निकलवाया गया। फिर सीज करने की प्रक्रिया पूरी कर कार को क्रासिंग रिपब्लिक थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
यह भी पढ़ें- Traffic Challan: गुरुग्राम में 400 से ज्यादा गाड़ियों पर एक्शन, पुलिस ने इस वजह से की ताबड़तोड़ कार्रवाई
वहीं, कार चालक पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात दारोगा विमल कुमार तिवारी ने क्रासिंग थाने में दूसरों की जान जोखिम में डालने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही सात हजार रुपये का चालान भी काटा है।
यह भी पढ़ें- कार या बाइक का गलत चालान कटा है तो कंप्लेन कैसे करें? जानिए स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस
डीएमई निकास प्वाइंट भूल गए थे, आगे निकल गए
पुलिस के मुताबिक, कार में एक परिवार मेरठ से नोएडा जा रहा था। कार चालक नोएडा सेक्टर-81 निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें डीएमई से आईपीईएम प्वाइंट पर बाहर निकलना था, लेकिन वह उस प्वाइंट पर बाहर निकलना भूल गए और एक्सप्रेसवे पर आगे निकल गए। उन्हें लगा कि नोएडा सेक्टर-62 मॉडल टाउन पर भी कट मिलेगा, लेकिन कट नहीं मिला। इसके बाद वह यूपी गेट तक जाने के बजाय वहीं से कार मोड़कर वापस लालकुआं की तरफ चल दिए।
वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वाहन को सीज कर सात हजार रुपये का चालान भी किया गया है। - जियाउद्दीन अहमद, एसीपी ट्रैफिक