विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Traffic Challan: गुरुग्राम में 400 से ज्यादा गाड़ियों पर एक्शन, पुलिस ने इस वजह से की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Published: Tue, 18 Feb 2025 03:28 PM (GMT+05:30)

Gurugram Traffic Police Challan गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान ...और पढ़ें

Traffic Challan: रॉन्ग साइड वाहन चला रहे 486 लोग पकड़े, जुर्माना। फाइल फोटो
Traffic Challan: रॉन्ग साइड वाहन चला रहे 486 लोग पकड़े, जुर्माना। फाइल फोटो

HighLights

  1. गुरुग्राम में 486 गाड़ियों का कटा चालान।
  2. पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Gurugram Traffic Police: यातायात पुलिस की देखरेख में रविवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान 486 वाहन चालकों के चालान किए गए।

ट्रैफिक डीसीपी विरेंद्र विज ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई।

कुल 486 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर-व्हीकल अधिनियम के तहत नियमानुसार चालान किए गए। इनकी कुल जुर्माना राशि तीन लाख 99 हजार 500 रुपये है। डीसीपी ने गुरुग्राम के लोगों से गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।