Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CAA Protest: उपमुख्‍यमंत्री ने कहा- देश का माहौल खराब कर रही कांग्रेस और सपा

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sat, 28 Dec 2019 07:52 PM (IST)

    नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे बवाल पर उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को गाजियाबाद में प्रेसवार्ता की।

    CAA Protest: उपमुख्‍यमंत्री ने कहा- देश का माहौल खराब कर रही कांग्रेस और सपा

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर मचे बवाल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में कांग्रेस और प्रदेश में समाजवादी पार्टी माहौल बिगाडऩे का काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पार्टियां कानून पर लोगों को बरगला रही हैं। वह लोगों को इस कानून के बारे में दुष्प्रचार कर रही हैं कि यह कानून नागरिकता छीनने वाला है, जबकि यह कानून लोगों को नागरिकता देने वाला है। किसी की नागरिकता इस कानून के तहत नहीं छीनेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक जनवरी से प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को इस कानून के बारे में जागरूक करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश की जनता कर रही कानून की सराहना

    गाजियाबाद के आरडीसी स्थित एक होटल में शनिवार शाम को आयोजित हुई प्रेसवार्ता में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने हाल में ससंद में पास हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम को जनता के हित में बताया। कहा कि देश की करीब 130 करोड़ जनता इस कानून की सराहना कर रही है।

    विपक्षी पार्टियों पर लगा आरोप

    वहीं, देश के तमाम राज्यों में कांग्रेस, बंगाल में टीएमसी और यूपी में सपा लोगों को बरगला रही है। उनके इस कृत्य से उपद्रव हो रहा है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, उपद्रवियों की गोली व पत्थर से पुलिस और मीडिया के लोग घायल हो रहे हैं।

    सूबे में हुई मौत

    प्रदेश में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में अब तक 20 अधिक उपद्रवी मारे जा चुके हैं। वहीं, उपद्रव में शामिल रहने वाले राजनीतिक दल के नेताओं की जांच भी की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले नेताओं के खिलाफ भी उचित कार्रवाई प्रदेश सरकार की ओर से की जाएगी। प्रदेश में किसी भी हालात में गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, अराजकता फैलाने वाले लोगों से ही सरकारी संपत्ति को हुई क्षति का हर्जाना वसूला जाएगा।

    दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक