विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में बस ने इंतजार कर रहे यात्रियों को कुचला, दो की मौत और चार घायल

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Wed, 26 Feb 2025 03:29 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2025 03:41 PM (IST)

गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार बस ने बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे यात्रियों को ...और पढ़ें

गाजियाबाद बस दुर्घटना के पीड़ितों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। जागरण
गाजियाबाद बस दुर्घटना के पीड़ितों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। जागरण

HighLights

  1. गाजियाबाद में बस ने इंतजार कर रहे यात्रियों को कुचला
  2. घटना में एक बच्ची समेत तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। मसूरी थाना क्षेत्र में पुल के नीचे बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को मसूरी से दिलशाद गार्डन जा रही ई-बस ने कुचल दिया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस जांच में पता चला है कि ई-बस का हैंड ब्रेक गायब होने के कारण हादसा हुआ।

बच्ची समेत दो की मौत

क्रॉसिंग पर काफी भीड़ थी और कुछ लोग बस के इंतजार में पुल के नीचे खड़े थे। बस की चपेट में आने से 36 वर्षीय महिला और 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो युवक और दो बच्चियां घायल हो गईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस आगे चल रही दो बाइक, एक ऑटो और एक कार को टक्कर मारने के बाद रुकी।

मृतकों की पहचान धौलाना के देहरा गांव की 3 वर्षीय आफिया और मसूरी की जफर कॉलोनी की 36 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान 13 वर्षीय आयशा, 4 वर्षीय महिनूर, 38 वर्षीय आरिफ और 35 वर्षीय मुस्तकीम के रूप में हुई है।

कार ने बाइक को टक्कर मारा

वहीं, गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में हापुड़ रोड पर भोजपुर के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी एक टाटा हैरियर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

वहीं, आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी देवेंद्र, हरेंद्र और अजय के रूप में हुई है। देवेंद्र और हरेंद्र एक बाइक पर थे, जबकि अजय दूसरी बाइक पर था। हादसे में दो युवक घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Bihar Cabinet Expansion Live: कुछ ही देर में होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, BJP के 7 विधायक लेंगे शपथ