यूपी सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं साहिबाबाद सीट से भाजपा विधायक सुनील शर्मा
BJP MLA Sunil Sharma उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से रिकार्ड मतों से जीते भाजपा विधायक सुनील शर्मा के मंत्री बनने के पक्ष में कई तर ...और पढ़ें

गाजियाबाद, जागरण डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में रिकार्ड जीत के साथ दोबारा सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी में संभावित मंत्रियों को लेकर हलचल तेज हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर की सभी 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं, ऐसे में यहां से एक से अधिक विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इनमें सबसे आगे है मतदाताओं के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद से जीते सुनील शर्मा। वह लखनऊ पहुंच चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें आने वाले कुछ घंटे में मंत्री पद के शपथ ग्रहण का संदेश आ सकता है। सुनील शर्मा के नाम देश भर में सबसे ज्यादा मतों के साथ विधानसभा चुनाव जीतने का रिकार्ड है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका मंत्री बनना तय है। वहीं, गाजियाबाद सदर से मंत्री अतुल गर्ग के समर्थकों का दावा है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट पर 10 मार्च को परिणाम आया तो भारतीय जनता पार्टी के सुनील शर्मा ने इतिहास रच दिया। दरअसल, उन्होंने सबसे ज्यादा वोट हासिल कर बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्होंने दो लाख 14 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। वहीं, उनके खिलाफ लड़ रहे ज्यादातर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
सुनील शर्मा ने इससे पहले वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल को 1,50,685 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। 2017 के चुनावों में सुनील शर्मा को 2,62,741 वोट हासिल हुए थे। इसमें भाजपा का वोट प्रतिशत 62.41 और कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत 26.5 प्रतिशत था।
गौरतलब है कि सुनील कुमार शर्मा पेशे से वकील हैं। इसके अलावा सुनील शर्मा भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। 54 वर्षीय भाजपा नेता ने 2017 में भी सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बनाया था और इस बार देश की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड अपने नाम किया। वहीं, गाजियाबाद से सटी नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा के पकंज सिंह ने यूपी में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।