Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP ने प्रदेश कार्यकारिणी में गाजियाबाद के 2 नेताओं को किया शामिल, बसंत त्यागी-सुनीता दयाल को मिली जिम्मेदारी

    By Ayush GangwarEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 11:12 PM (IST)

    भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में गाजियाबाद के दो वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है। बसंत त्यागी को पहली बार प्रदेश टीम में जगह मिली है और सुनीता दयाल को द ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में गाजियाबाद के दो वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है।

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में गाजियाबाद के दो वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है। बसंत त्यागी को पहली बार प्रदेश टीम में जगह मिली है और सुनीता दयाल को दूसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह की ओर से जारी सूची में सुनीता दयाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और बसंत त्यागी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। सुनीता दयाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए छात्र राजनीति से शुरुआत की थी इससे पहले भी वह प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर ही थीं। पूर्व में वह प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। बसंत त्यागी इससे पहले क्षेत्रीय उपाध्यक्ष थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पत्नी की उम्मीदवारी के लिए उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी पत्नी ममता त्यागी गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। पूर्व में बसंत त्यागी गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह अमरोहा लोकसभा और नोएडा महानगर के प्रभारी हैं। दोनों का कहना है कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे

    अब महानगर की बारी

    भाजपा के प्रदेश टीम की सूची जारी होते ही महानगर टीम को लेकर कयास शुरू हो गए हैं। गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पद के लिए करीब 20 से अधिक दावेदार हैं। सूत्रों का कहना है कि आगामी निकाय चुनाव से पहले महानगर की टीम भी घोषित कर दी जाएगी।