UP By-Election: 'कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी, सपा ढूंढ नहीं पा रही प्रत्याशी'; संजीव शर्मा के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने संजीव शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संजीव शर्मा ने कहा ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई है और सपा प्रत्याशी नहीं खोज पा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने संजीव शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। नाम की घोषणा होने के बाद सबसे पहले दूधेश्वर नाथ मंदिर में भगवान दूधेश्वर नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए संजीव शर्मा पहुंचे, इसके बाद वह नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय आए, जहां गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में उपचुनाव को लेकर विपक्ष की कि चुनौती के सवाल पर संजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस उपचुनाव में मैदान छोड़कर भाग गई है, सपा को प्रत्याशी ही नही मिल रहा है। भाजपा यहां पर मजबूत स्थिति में है और उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेगी।
संजीव शर्मा को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। फोटो- जागरण
उपचुनाव में क्या मुद्दे होंगे?
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको टिकट देकर कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है, इससे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। उनको लग रहा है कि उनके बीच का ही एक व्यक्ति अब प्रत्याशी है। ऐसे में सब मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे। उपचुनाव में क्या मुद्दे होंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उपचुनाव में वह विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
ये भी पढ़ें-
दूधेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर का कराएंगे निर्माण
दूधेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य कराया जाएगा। लाइनपार क्षेत्र की जिन कॉलोनियों में अभी विकास कार्यों की दरकार है, वहां पर तेज गति से विकास कार्य कराए जाएंगे। मतदान प्रतिशत को लेकर किये गए सवाल पर कहा कि उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहता है, लेकिन भाजपा का संगठन मजबूत है, ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए लोगों से अपील की जाएगी।
कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, संयम रखने की अपील
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा बृहस्पतिवार को जब महानगर कार्यालय पहुंचे तो उनके स्वागत में पटाखे फोड़कर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं, दिल्ली - एनसीआर में प्रदूषण की समस्या है, इसको लेकर सवाल करने पर संजीव शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम जब वनवास से अयोध्या वापस लौटे थे, तब लोगों ने खुशियां मनाई थीं।
लोग अपनी खुशियां जताने के लिए दीपावली के त्योहार के अवसर पर पटाखे फोड़ते हैं, लेकिन प्रदूषण की समस्या को देखते हुए कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे संयम रखें और ऐसा कोई कार्य न करें , जिससे लोगों को परेशानी हो।
अतुल गर्ग के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उपचुनाव के लिए आज गुरुवार को गाजियाबाद सीट पर संजीव शर्मा को टिकट दिया है, जबकि सपा ने अभी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।
भाजपा सांसद अतुल गर्ग फाइल फोटो- जागरण।
बीते विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने भाजपा के अतुल गर्ग के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें करारी हार मिली थी।
अतुल गर्ग के इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ सांसद बनने की वजह से यह सीट खाली हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।