विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Ghaziabad: गाजियाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या, सामने आई मर्डर की वजह

Published: Wed, 22 Jan 2025 11:11 PM (IST)

यूपी के गाजियाबाद में बुधवार रात को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

गाजियाबाद के नंदग्राम में एक युवक की गोली मारकर हत्या। फाइल फोटो
गाजियाबाद के नंदग्राम में एक युवक की गोली मारकर हत्या। फाइल फोटो

HighLights

  1. गाजियाबाद के नंदग्राम में युवक की गोली मारकर हत्या।
  2. तीन युवकों ने दिया इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम।
  3. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में नंदग्राम के नई बस्ती इलाके में बुधवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हमलावर तीन बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। 

हमलावर मौके से फरार हो गए

जानकारी के मुताबिक, नंदग्राम की दीनदायलपुरी निवासी कामगार चंचल (32 वर्ष) पुत्र सुखलाल पर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवकों ने घर के पास हमला किया। एक युवक ने चंचल के नजदीक से गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

उधर, घायल चंचल को जिला एमएमजी अस्पताल लेकर गए लेकिन, उसकी स्थिति को देखते हुए परिजन यशोदा अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने चंचल को मृत घोषित कर दिया।

आरोपितों की पहचान अजय, बाबू और गौरव के रूप में हुई

सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान अजय, बाबू और गौरव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, चंचल के छोटे भाई कुलदीप ने गौरव के साथ मारपीट की थी। उस मामले में कुलदीप जेल में बंद है। माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए गौरव ने अपने साथियों के साथ मिलकर चंचल पर हमला किया है। 

हमलावरों की तलाश की जा रही है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। - पूनम मिश्रा, एसीपी नंदग्राम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।