गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, SDO कार्यालय पर हंगामा किया
मुरादनगर में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में एसडीओ कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने बढ़े हुए बिलों और बिजली ...और पढ़ें

स्मार्ट मीटर के विरोध में एसडीओ कार्यालय पर हंगामा करती महिलाएं। जागरण
HighLights
महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में एसडीओ कार्यालय पर हंगामा किया।
बढ़े हुए बिजली बिलों और आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की।
एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर मीटर हटाने की मांग की गई।
संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। विद्युत निगम द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार दोपहर को बड़ी संख्या में महिलाओं ने एसडीओ कार्यालय पर जोरदार हंगामा किया। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्युत निगम ने स्मार्ट मीटर काे नहीं हटाया तो खुद ही घरों से हटा देंगी। स्मार्ट मीटर के विरोध में मुरादनगर क्षेत्र की महिलाएं भी सड़क पर उतर आई हैं।
सोमवार दोपहर को ब्रज विहार, गंगा विहार, उखलारासी, जलालपुर रोड क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाएं दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एडीओ कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने दिल्ली मेरठ मार्ग पर इकट्ठा होकर हंगामा भी किया। महिलाओं ने कहा कि जब प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर को स्वैच्छिक कर दिया हैं, इसके बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी लोगों काे डरा धमकाकर मीटर लगवा रहे हैं।
कई गुना अधिक बिल आने की शिकायत
स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के पहले की तुलना में कई गुना अधिक बिल आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक बार रिचार्ज करने के बाद भी लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। गर्मी में बिजली न मिल पाने के चलते लोगों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस दाैरान एडीओ एसपी यादव ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीओ ज्ञापन सौंपा।
एसडीओ ने कहा स्मार्ट मीटर को लेकर शासन की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है। इस मौके पर रजनी, विमला, सुधा, रेखा, पारूल, राजबाला, गुड़िया, निधि, सुलभा, काव्या त्यागी, विशाखा, अपूर्वा आदि मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें- दो बल्ब, एक पंखा और ट्यूब लाइट… फिर भी हजारों का बिल! गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द
यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़क पर फेंके, बिजली घर का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी; हाथरस में जनता का आक्रोश
