Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के वैभव त्यागी को मिलेगा गैलेंट्री पुरस्कार, लाल सागर में यात्रियों की बचाई थी जान

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 06:21 PM (IST)

    लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी को शुक्रवार को नौसेना अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मार्च 2025 में लाल सागर में जहाज ट्रू कॉन्फिडेंस पर हुए मिसाइल हमले में घायल हुए 21 यात्रियों की जान बचाई थी। यह सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित होगा। मोदीनगर के निवासी वैभव त्यागी के इस शौर्यपूर्ण कार्य से पूरे गाजियाबाद को गर्व है।  

    Hero Image

    फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी को आज शुक्रवार को वीरता के लिए नौसेना अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी की तरफ से गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह मोदीनगर के साथ पूरे गाजियाबाद के लिए गर्व का पल होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव त्यागी ने मार्च 2025 में लाल सागर में जहाज ट्रू कान्फिडेंस पर मिसाइल हमले में घायल 21 यात्रियों की जान बचाने का काम किया। उन्होंने शौर्य दिखाते हुए 21 यात्रियों को सागर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

    सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित होगा। मूलरूप से मोदीनगर के गांव ह्रदयपुर भंडौला के रहने वाले अजय त्यागी मोदीनगर की आदर्श नगर कालोनी में रहते हैं। उनका बेटा वैभव त्यागी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।

    उनकी तैनाती इन दिनों कोच्चि में आईएनएन विनाश पर कार्यकारी अधिकारी के पद पर चल रही है। वैभव की माता अंजुल गृहिणी हैं। उनके मुताबिक, उनकी ड्यूटी मार्च महीने में लाल सागर में चल रही थी।

    इस बीच विदेशी जहाज ट्रू कॉन्फिडेंस पर मिसाइल से हमला हुआ। जहाज के घायल यात्रियों को नाव की मदद से जहाज के बीच में छोड़ दिया गया। इस बीच भारतीय नौसेना ने इन यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए आपरेशन शुरू किया।

    इस ऑपरेशन का हिस्सा वैभव त्यागी भी रहे। उन्होंने सभी यात्रियों को सागर के बीच से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। नौसेना के शौर्य भी पूरे विश्व में तारीफ हुई। वैभव त्यागी ने बताया कि गैलेंट्री पुरस्कार के लिए उन्हें निमंत्रण प्राप्त हो चुका है। दिल्ली के नौसेना भवन में अवार्ड सेरेमनी होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner