मोदीनगर में वकीलों का धरना खत्म, SDM ने दिया सड़क और शौचालय मरम्मत का आश्वासन
मोदीनगर तहसील में जर्जर सड़क और शौचालयों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर वकीलों का धरना एसडीएम के आश्वासन पर स्थगित हो गया।

तहसील में वकीलों से वार्ता करते अधिकारी। जागरण
HighLights
वकीलों का धरना एसडीएम के आश्वासन पर स्थगित हुआ।
एसडीएम ने सड़क मरम्मत को एक माह का समय दिया।
शौचालयों के पुनर्निर्माण का वादा एक सप्ताह में पूरा होगा।
जागरण संवाददाता, मोदीनगर। तहसील की जर्जर हाल सड़क की मरम्मत व शौचालयों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर वकीलों का चल रहा धरना शुक्रवार को एसडीएम माेदीनगर के आश्वासन पर स्थगित हो गया। एसडीएम ने एक महीने में सड़क व एक सप्ताह में शौचालयों के पुननिर्माण का आश्वासन दिया।
समयसीमा में मांग पूरी नहीं होने पर वकीलों ने फिर से धरना शुरू करने की चेतावनी दी। तीन दिन पहले वकीलों ने तहसील में एसडीएम मोदीनगर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। वकीलों का कहना था कि तहसील की सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है।
शौचालय की हालत बेहद खराब
जगह-जगह गड़ढे हो गए हैं। इसके अलावा तहसील के शौचालय की हालत बेहद खराब है। ऐसे में वादकारियों, वकीलों व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में कई बार इसको लेकर शिकायत दी गई थी। संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसपर वकीलों ने धरना शुरू किया था।
शुक्रवार को भी सुबह से ही वकील धरनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर में एसडीएम मोदीनगर व नगरपालिका ईओ उनके बीच पहुंचे और वार्ता की। मांग पूरी होने का आश्वासन मिलने पर वकीलों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर संजीव चिकारा, नकुल त्यागी, उत्तम त्यागी, रामकुमार चौधरी, पुनीत चौधरी, अनिल चौधरी, प्रेमवीर राठी, आशीष, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।