विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लवजेहाद : धर्म छिपाकर रचाई शादी, फिर परिवर्तन का दबाव

By JagranEdited By:
Published: Thu, 14 Dec 2017 07:12 PM (IST)

जागरण संवाददाता, मोदीनगर : समुदाय विशेष से जुड़े युवक ने पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फि

लवजेहाद : धर्म छिपाकर रचाई शादी, फिर परिवर्तन का दबाव
लवजेहाद : धर्म छिपाकर रचाई शादी, फिर परिवर्तन का दबाव

जागरण संवाददाता, मोदीनगर : समुदाय विशेष से जुड़े युवक ने पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर धर्म छिपाकर उससे मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद आरोपी युवती पर धर्म बदलने का दबाव डालने लगा। इस पर युवती ने धर्म बदलने से इंकार करते हुए उससे रिश्ता तोड़ लिया, लेकिन आरोपी इसके बाद भी अपनी हरकत से बाज नहीं आया। उसने युवती की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इतना ही नहीं लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो रही थी उसने वह फोटो उसके होने वाले पति को भी दिखा दिए। जिससे उसका रिश्ता टूट गया। परेशान युवती ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एक कालोनी निवासी युवती तीन साल पहले गाजियाबाद स्थित कंपनी में नौकरी करती थी। उसी कंपनी में बिसोखर निवासी दूसरे समुदाय का युवक भी काम करता था। उसने अपना नाम बिट्टू बता रखा था। वह खुद को ¨हदू ही बताता था। दोनों में नजदीकी बढ़ी और कुछ ही दिनों में नजदीकी प्रेम प्रसंग में बदल गई। बात बढ़ते बढ़ते दोनों ने 2014 के अंत में घर छोड़कर हल्द्वानी स्थित मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद लड़की को पता चल गया कि वह दूसरे समुदाय की है। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में युवक ने खुद के धर्म विशेष से जुड़े होने की बात साफ कर दी। आरोप है कि युवक ने यह भी कहा कि उसने दूसरे धर्म की लड़की से शादी रचाने के लिए ही अपना नाम बदला था। आरोप है कि वह युवती पर भी धर्म बदलने का दबाव डालने लगा। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की, जिससे परेशान होकर वह अपने घर आ गई। कुछ दिन बाद उसने उससे संबंध खत्म कर लिए। पिछले दिनों युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरे युवक से तय कर दिया था। बीते 13 दिसंबर को युवती की शादी होनी तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। इसी बीच आरोपी युवक ने युवती की शादी के फोटो न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, बल्कि फोटो उसके होने वाले पति को भी दिखा दिए। जिससे उसका रिश्ता टूट गया। युवती का आरोप है कि युवक ने धमकी दी है कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा।

रिश्ता टूटने पर युवती समेत पूरा परिवार सदमे में आ गया है। पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने प्रकरण के जांच के आदेश दिए हैं। इस बारे में एसडीएम पवन अग्रवाल का कहना है कि जांच के बाद मामले में सख्त कार्रवाई होगी।