विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में पिता पर एक साल के मासूम की हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:51 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 02:56 PM (IST)

गाजियाबाद के बयाना गांव में एक वर्षीय मासूम के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ...और पढ़ें

बयाना गांव में प्रशासनिक अनुमति के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। जागरण

बयाना गांव में प्रशासनिक अनुमति के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। जागरण

संवाद सहयोगी, मसूरी। बयाना गांव में एक वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मां प्रियंका ने अपने पति अभिषेक पर बेटे माधव की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित पिता से पूछताछ कर रही है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सोमवार पीआरवी को बयाना गांव में एक वर्षीय बच्चे की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही स्वजन बच्चे के शव को दफना चुके थे। इस दौरान बच्चे की मां प्रियंका ने अपने पति अभिषेक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मासूम की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। शव के पीएम के लिए पैनल का गठन किया गया है। बुधवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की बदलेगी तस्वीर, NH-09 पर 2.84 करोड़ से बनेगा भव्य प्रवेश द्वार; जारी हुआ टेंडर

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सांसों का संकट, AQI 400 पार; नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम का भी बुरा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।