विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में सांसों का संकट, AQI 400 पार, लोगों का जीना बेहाल

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:14 AM (IST)

दीवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया ...और पढ़ें

दिल्ली में सांसों का संकट, AQI 400 के पार, लोगों का जीना बेहाल ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली में सांसों का संकट, AQI 400 के पार, लोगों का जीना बेहाल ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिल्ली का AQI 436 तक पहुंचा, खतरनाक श्रेणी में दर्ज।

  2. दीवाली के बाद प्रदूषण ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

  3. लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी, घरों से निकलने से गुरेज।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा जहरीली होती जा रही है। आलम यह है कि लोगों का सांस लेना तक दूभर हो चुका है।

लोग घरों से बाहर निकलने से भी गुरेज कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों के जेहन में यही सवाल उभरकर सामने आ रहा है कि आखिर यह सिललिला कब तक जारी रहेगा? आखिर कब तक हम इस दमघोंटू हवा में सांस लेने को बाध्य रहेंगे?

400 के पार AQI

वहीं, अगर इन्हीं सब सवालों के बीच दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें, तो यह 400 का आंकड़ा पार कर चुका है। दिल्ली का एक्यूआई मौजूदा समय में 436 के करीब पहुंच चुका है, जिसे खतरनाक श्रेणी का माना जाता है।

ऐसे में लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो चुका है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि एक तरह से दिल्ली में सांसों का संकट पैदा हो चुका है।

उधर, दिवाली के दिन दिल्लीवालों की ओर से जमकर पटाखे फोड़े गए। इससे भी हवा काफी प्रदूषित हो चुकी है। चौतरफा जहरीला वातावरण बन चुका है।

सरकार की ओर से भी वातावरण को साफ करने के लिए कई तरह के दावे और वादे किए जा रहे हैं। लेकिन, इसका वास्तविकता से कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है। इस वजह से दिल्ली की हवा और ज्यादा प्रदूषित हो चुकी है।

टूटा पांच साल का रिकॉर्ड

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीवाली के दिन जमकर हुई आतिशबाजी की वजह से प्रदूषण ने अपने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल सबसे ज्यादा प्रदूषण दीवाली के दिन ही रहा।

दिल्ली में दीवाली पर औसत AQI 376 दर्ज किया गया। दीवाली के अगले दिन यानी सोमवार को स्थिति लगभग वैसी ही रही।

सुबह 10 बजे तक पूरा शहर धुएं की चादर से ढका रहा, इस दौरान एक्यूआई 371 दर्ज किया गया। 2021 के बाद इस दीवाली में दर्ज किया गया एक्यूआई सबसे ऊंचे स्तर पर रहा।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर दिल्ली में बढ़ा ध्वनि प्रदूषण, करोल बाग फिर टॉप पर

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।