विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद की बदलेगी तस्वीर, NH-09 पर 2.84 करोड़ से बनेगा भव्य प्रवेश द्वार; जारी हुआ टेंडर

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:35 AM (IST)

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) NH-09 से डायमंड फ्लाईओवर तक भव्य प्रवेश द्वार और सुंदरीकरण परियोजना शुरू कर रहा है।

प्राधिकरण 2184 करोड़ रुपये में प्रतिमा स्थापित कर कराएगा सुंदरीकरण (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

प्राधिकरण 2184 करोड़ रुपये में प्रतिमा स्थापित कर कराएगा सुंदरीकरण (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर की पहचान और तेजी से विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुएजीडीए ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम शुरू किया है।

एनएच-09 से डायमंड फ्लाईओवर की ओर आने वाले मार्ग पर 2.84 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से भव्य प्रवेश द्वार और सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके साथ प्रतिमा स्थापित कर आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जाएगा।

एनएच-09 से डायमंड फ्लाईओवर की ओर आने वाले मार्ग पर प्रवेश द्वार के निर्माण और सुंदरीकरण के लिए जीडीए की ओर से टेंडर जारी किया है। योजना के तहत भव्य गेट बनाया जाएगा।

राजनगर एक्सटेंशन में DPR तैयार

इसके साथ, प्रतिमा स्थापित करने और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप देने के कार्य होंगे। प्रवेश द्वार के निर्माण में एजेंसी चयन के बाद कार्यादेश जारी होगा, जबकि राजनगर एक्सटेंशन में डीपीआर तैयार होने के बाद बांध और सड़क की लागत, तकनीकी स्वरूप तथा निर्माण की आगे की प्रक्रिया तय होगी।

इस मार्ग से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को बेहतर दृश्य अनुभव देने के साथ शहर की पहचान को भी नया स्वरूप देने की तैयारी है। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो गई है। निर्माण एजेंसी को छह माह में कार्य को पूरा करना होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सांसों का संकट, AQI 400 पार; नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम का भी बुरा हाल

यह भी पढ़ें- दीवाली के अगले दिन गाजियाबाद के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; शार्ट सर्किट की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।