दीवाली के अगले दिन गाजियाबाद के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; शार्ट सर्किट की आशंका
गाजियाबाद के पटेल नगर सेकंड में सोमवार शाम शार्ट सर्किट लगने के कारण एक गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसके कारण गोदाम गद्दे और प्लाईवुड जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
-1794241949147_m.webp)
गाजियाबाद के गोदाम में आग। फोटो-जागरण
HighLights
पटेल नगर सेकेंड में गोदाम में लगी आग।
शार्ट सर्किट के कारण गद्दे, प्लाईवुड जलकर खाक।
दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू, जनहानि नहीं।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पटेल नगर सेकंड में सोमवार शाम शार्ट सर्किट से गद्दे और प्लाईवुड के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर कोतवाली अग्निशमन केंद्र से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्लाईवुड और गद्दों में लगी आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के मुताबिक शाम करीब सात बजे आग की सूचना मिली थी। सुशीला मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के पीछे स्थित वुडेन क्राफ्ट में टीन शेड के गोदाम में प्लाईवुड और गद्दों में आग लगी हुई थी। दमकलकर्मियों ने तत्काल होज पाइप फैलाकर पानी डालना शुरू किया।
शार्ट सर्किट के कारण लगी आग
इसके बाद गोदाम के अंदर प्रवेश कर आग बुझाने की कार्रवाई की गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। गोदाम के मालिक अरविंद बंसल हैं। शुरुआती जांच में आग बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने के कारण होना लग रहा है। गोदाम में रखे प्लाईवुड और गद्दे जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची।