Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीमा विस्तार के खिलाफ एक माह बाद होगी सुनवाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Aug 2022 07:14 PM (IST)

    नगर पालिका सीमा विस्तार में अटकलें लग सकती हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीमा विस्तार के खिलाफ एक माह बाद होगी सुनवाई

    सीमा विस्तार के खिलाफ एक माह बाद होगी सुनवाई

    संवाद सहयोगी, लोनी : नगर पालिका सीमा विस्तार में अटकलें लग सकती हैं। छह ग्राम प्रधानों ने सीमा विस्तार के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने याचिका पर 20 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोनी में 1988 के दौरान पहली बार टाउन एरिया व उसके दस वर्ष बाद नगर पंचायत का चुनाव हुआ था। आबादी बढ़ने पर वर्ष 2005 में लोनी को नगर पालिका का दर्जा प्राप्त हुआ था। नगर पंचायत से नगर पालिका बनने पर इसके अंतर्गत 45 वार्ड थे। वर्ष 2017 में परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 55 हो गई थी। लोग लगातार गांव शामिल करने की मांग करते आ रहे थे। जिसके चलते नगर पालिका का सीमा विस्तार कर उसमें 11 गांव शामिल किए गए हैं। खुदाबांस ग्राम पंचायत के प्रधान राहुल शर्मा ने बताया कि सीमा विस्तार के खिलाफ इलायचीपुर, खुदाबांस, पंचलोक, जावली, खानपुर जप्ती, दुगरावली गांव के प्रधानों ने कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर कोर्ट में 20 सितंबर को सुनवाई होगी। उन्होंने कोर्ट से नगर पालिका को नगर निगम बनाने अथवा ग्राम पंचायत रहने देने की मांग की है।