यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला एक लाख का इनामी जीशान एनकाउंटर में ढेर, सर्जिकल ब्लेड और तमंचा बरामद
यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। अमरोहा के मूल निवासी ...और पढ़ें
-1772392498592_m.webp)
गाजियाबाद के लोनी में एनकाउंटर में एक लाख का इनामी ढेर हो गया। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। मजहबी कट्टरपंथी और कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम पर दो सगे भाइयों ने हमला किया था। दोनों भाई मूल रूप से अमरोहा के नगला चौकी के रहने वाले हैं और वर्तमान में खोड़ा में रहते थे।
वहीं, रविवार देर रात आरोपियों की लोनी थाना क्षेत्र के निठोरा में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, सर्जिकल ब्लेड, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी का सगा भाई मौके से फरार हो गया।

मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस टीम। जागरण
आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हमलावरों ने मजहबी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर हमला किया था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। मृतक का आपराधिक इतिहास अभी तक पुलिस को नहीं मिला है।
पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सलीम पर हमला करने वाले आरोपी किसी दूसरे व्यक्ति पर हमला करने के लिए लोनी क्षेत्र में आ रहे हैं।

वहीं, इस सूचना पर पुलिस ने निठोरा के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोकने का इशारा किया गया। दोनों पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे।
दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
पुलिस ने पीछा किया तो बाइक स्लिप हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी को गोली लग गई, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
यह भी पढ़ें- एनकाउंटर में ढेर... धार्मिक मिजाज का था मदरसा में तालीम लेने वाला जीशान; पढ़ें बचपन से अब तक की पूरी कुंडली

यह भी पढ़ें- सलीम वास्तिक पर हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, यूट्यूबर हमाद बरकती ने वीडियो जारी कर दी थी धमकी
पुलिस ने घायल हुए आरोपी को लोनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खोड़ा निवासी जीशान के रूप में हुई। जांच में पता चला कि उसने अपने सगे भाई गुलफाम के साथ मिलकर सलीम पर हमला किया था। पुलिस गुलफाम को तलाश रही है। वह मौके से फरार हो गया।
-1772392699101.jpeg)
पहचान होने पर घोषित किया गया था इनाम
पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी जीशान की पहचान हो गई थी। इसके बाद उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार देर रात स्वाट टीम के निर्देशन में डीसीपी देहात और लोनी थाना टीम ने कार्यवाही की।

