विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के वेव सिटी में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, 10वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

By Vineet kumarEdited By: Shanu Sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM (IST)

गाजियाबाद के वेव सिटी में एक निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे 23 वर्षीय कामगार की 10वीं मंजिल से गिरकर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. 10वीं मंजिल से गिरकर 23 वर्षीय कामगार की मौत।

  2. गाजियाबाद के वेव सिटी में हुआ दर्दनाक हादसा।

  3. अस्पताल में इलाज के दौरान कामगार ने तोड़ा दम।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे 23 वर्षीय कामगार की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई।

हादसे के बाद साइट पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

बिहार का रहने वाला था कामगार

पुलिस के मुताबिक बिहार के कटिहार जिले के कोरा विशनपुर गांव निवासी शेर अली निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहा था। शुक्रवार दोपहर दोपहर करीब तीन बजे वह 10वीं मंजिल पर काम करने के दौरान नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं।

इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे राजनगर एक्सटेंशन स्थित रामानुज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वेव सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के स्वजन से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पीएम-उदय योजना की अंतिम तिथि बढ़ी, DM ऑफिस में बने स्पेशल सेल; क्या है नई तारीख?

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश और दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट के चलते भीषण जाम, ITO से लेकर आश्रम तक थम गईं गाड़ियां 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।