Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दिया अगले 10 दिन का अपडेट
गाजियाबाद में मंगलवार को दोपहर से देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान कम रहेगा। इस बारिश से धान, आम और जामुन जैसी फसलों को फायदा होगा।
-1750819793194.webp)
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बादलों ने मंगलवार को आकाश पर कब्जा कर लिया। दोपहर से देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 10 दिन तक बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान कम रहेगा।
मंगलवार सुबह सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोग पसीने में लथपथ हो गए। दोपहर 11 बजे तक धूप रही। इसके बाद आकाश में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। सूर्यदेव और बादल के बीच लुकाछीपी का खेल शुरू हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी में लोग बेहाल हो गए। दो बजे बारिश शुरू हो गई।
पांच बजे तक लगातार हल्की बारिश होती रही। इसके बाद रुक-रुक कर बूंदा-बांदी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। नौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली।
आज कैसा रहेगा मौसम?
बुधवार को न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने का अनुमान है। कृषि विज्ञानी अरविंद कुमार ने बताया कि हल्की बारिश होने से धान की फसल को फायदा मिलेगा। इससे फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। वहीं बिना आंधी के हल्की बारिश होने से आम व जामुन को फायदा होगा।
दिन - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान - बारिश प्रतिशत
25 जून - 35° - 29° - 56 %
26 जून - 35° - 28° - 75%
27 जून - 36° - 28° - 68%
28 जून - 33° - 27° - 82%
29 जून - 33° - 27° - 81%
30 जून - 34° - 27° - 65%
01 जुलाई - 31° - 28° - 69%
02 जुलाई - 32° - 28° - 60%
03 जुलाई - 32° - 29° - 56%
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।