विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में वोटर लिस्ट से कटे नाम जुड़वाने का मौका, 1 लाख आवेदन मिले; 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:48 AM (IST)

गाजियाबाद में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब तक एक लाख आवेदन मिले हैं, जबकि दस लाख नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य है। 

गाजियाबाद में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए एक लाख आवेदन मिले। फोटो: सांकेतिक

गाजियाबाद में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए एक लाख आवेदन मिले। फोटो: सांकेतिक

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब तक एक लाख आवेदन मिल चुके हैं। इन आवेदनों का सत्यापन करने के बाद पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें बीएलओ प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे।

एक लाख आवेदन मिले, नौ लाख का इंतजार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 17 नवंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया गया। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त नवदीप रिणवा ने जिले में अधिकारियों के साथ बैठक की और लगभग दस लाख पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से बाहर होने का अनुमान जताते हुए उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए निर्देश दिए।

अब तक लगभग एक लाख आवेदन मिले हैं, ऐसे में अभी भी नौ लाख पात्र मतदाताओं के आवेदन नहीं मिले हैं। ऐसे में अभी शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का लक्ष्य बहुत दूर है।

16 दिसंबर तक दे सकेंगे दावे और आपत्तियां

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन होने के बाद आपत्ति व दावे देने के लिए 16 दिसंबर तक की समय सीमा निश्चित की गई है।

नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 17 से 30 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं।

शनिवार व रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ व सुपरवाइजर की उपस्थिति रहेगी। ऐसे में जिन लोगों का अब तक बीएलओ से संपर्क नहीं हो सका है, वे मतदान केंद्र पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

नाम जुड़वाने के लिए भरना होगा फार्म छह

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म संख्या छह, नाम कटवाने के लिए फार्म संख्या सात और नाम एवं पते में संशोधन के लिए फार्म संख्या आठ भरकर बीएलओ के पास जमा करना है।

यह भी पढ़ें- मेड इन इंडिया CCTV पर चीनी का खतरा, कैमरों की जांच का आदेश; गाजियाबाद में जासूसी के खुलासे के बाद अलर्ट

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दिसंबर में कम आएगा बिजली बिल, 11.87 लाख घरों को होगा फायदा; 3.32% घट जाएगा सरचार्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।