गाजियाबाद में वोटर लिस्ट से नाम गायब? आज और कल का बेहतरीन मौका, मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे BLO
गाजियाबाद में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज और कल विशेष अभियान चलाया जा रहा है। छूटे हुए वोटर और 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले लोग मतदान केंद्रों पर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र व मतदेय स्थल पर बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहेंगे।
HighLights
मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान जारी।
मतदान केंद्रों पर बीएलओ और सुपरवाइजर उपलब्ध रहेंगे।
18 वर्ष पूर्ण करने वाले और महिलाएं कराएं पंजीकरण।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन होने के बाद जिन वोटरों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है, वे आज व कल आसानी से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच सकते हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र व मतदेय स्थल पर बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहेंगे।
चार दिन विशेष अभियान चलाने का निर्णय
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया गया है। इस पर 16 दिसंबर तक आपत्ति व दावे मांगे गए हैं। लोग आसानी से आपत्ति व दावे कर सकें, इसके लिए इस माह 21 व 22 नवंबर एवं 28 व 29 नवंबर को चार दिन विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
फार्म संख्या छह भरकर जमा करें
इसके तहत प्रत्येक मतदान केंद्र में बने मतदेय स्थलों पर बीएलओ सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। जिले में रहने वाले जिन व्यक्तियों की उम्र एक जनवरी 2027 को 18 साल पूरी हो रही है, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फार्म संख्या छह भरकर जमा कर सकते हैं।
महिलाओं से मतदाता बनने की अपील
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में रहने वाले वो सभी महिलाएं जिनका विवाह के बाद निवास स्थान परिवर्तित हो गया है और उन्होंने अब तक अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकरण नहीं कराया है, वो अपने निवास स्थान से संबंधित पोलिंग बूथ पर पहुंंचकर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।